एक्सप्लोरर

Rishi Sunak Richest PM: ब्रिटेन के सम्राट किंग्स चार्ल्स तृतीय से दोगुनी संपत्ति है प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के पास!

Rishi Sunak News: पीएम पद के चुनाव प्रचार के दौरान, ऋषि सुनक भव्य घर, महंगे सूट और जूते सहित अपनी और पत्नी की दौलत के कारण ब्रिटेन के विपक्षी पार्टियों के निशाने पर भी रहे हैं.

Rishi Sunak Networth: ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने इतिहास रच दिया है. वे ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के साथ पहले अश्वेत और गैर-ईसाई प्रधानमंत्री हैं. लेकिन इतना ही नहीं है ऋषि सुनक (Rishi Sunak ) को ब्रिटेन का सबसे अमीर प्रधानमंत्री भी बताया जा रहा है. सुनक के पास ब्रिटेन के सम्राट किंग्स चार्ल्स तृतीय ( Kings Charles III) से भी ज्यादा संपत्ति है.  ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ( Akshata Murthy) के पास 73 करोड़ पाउंड (6818.93 करोड़ रुपये ) की संपत्ति है जो ब्रिटेन के सम्राट से दोगुनी ज्यादा है. 

ब्रिटेन के सम्राट से दोगुनी संपत्ति
ब्रिटेन की लेबर पार्टी की सांसद नादिया विट्टोम (Nadia Whittome) ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा कि ऋषि सुनक और उकी पत्नी अक्षता मूर्ति के पास 73 करोड़ पाउंड (6818.93 करोड़ रुपये ) की संपत्ति है जो किंग्स चार्ल्स तृतीय के मुकाबले दोगुना ज्यादा है. उन्होंने लिखा कि किंग्स चार्ल्स तृतीय का नेटवर्थ केवल 38.85 करोड़ पाउंड ( 3628.89 करोड़ रुपये) है. 

इंफोसिस में 0.93 फीसदी स्टेक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति के नेटवर्थ का मुख्य सोर्स देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस में उनकी हिस्सेदारी है. अक्षता मूर्ति की उनके पिता की आईटी फर्म इंफोसिस में 0.9 फीसदी हिस्सेदारी है. बीएसई के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के  मुताबिक 30 सितंबर, 2022 को खत्म हुए तिमाही के बाद अक्षता मूर्ति के पास इंफोसिस के 3.9 करोड़ शेयर्स हैं जो कि कंपनी में 0.93 फीसदी हिस्सेदारी बनता है. अक्षता मूर्ति को 2022 में केवल डिविडेंड के तौर पर इंफोसिस से 125 करोड़ रुपये मिले हैं. 

हेज फंड के साथ कर चुके हैं काम 
संडे टाइम्स के मुताबिक टेक्नोलॉजी और हेज फंड (Hedge Fund) उनके इनकम का मुख्य सोर्स है. 40 मिलियन पाउंड की संपत्ति  ऋषि सुनक ने चिल्ड्रेन इवेस्टमेंट फंड मैनेजमेंट  और Theleme Partners या  Catamaran Ventures के डायरेक्टर रहते हुए अर्जित की गई है. 2013 से 2015 के बीच राजनीति में आने से पहले ऋषि सुनक कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कंपनी उनके ससुर की है.  

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद ऋषि सुनक  ने Goldman Sachs Investment Management कंपनी के अलावा दो और हेज फंड कंपनियों के साथ काम किया है.  ये हेज फंड निजी निवेशकों के पैसे को मैनेज करने का काम करती थी. इस अवधि के दौरान उनकी संपत्ति की जानकारी नहीं है क्योंकि मंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने अपने निवेश को गैर-पारदर्शी ब्लाइंड ट्रस्ट में डाल दिया था जिससे खुलासा करना संभव नहीं है.  

विपक्ष के निशाने पर सुनक
2009 में ऋषि सुनक की शादी अक्षता मूर्ति से हुई थी. अक्षता अभी भी भारतीय नागरिक हैं. पीएम पद के चुनाव प्रचार के दौरान, ऋषि सुनक भव्य घर, महंगे सूट और जूते सहित अपनी और पत्नी की अकूत दौलत के कारण ब्रिटेन के विपक्षी पार्टियों के निशाने पर भी रहे हैं.  यॉर्कशायर में उनकी एक हवेली है साथ ही सुनक और अक्षता के पास लंदन में एक टाउन हाउस भी मौजूद है. कैलिफोर्निया में भी उनका एक पेंटहाउस है. 

ये भी पढ़ें 

India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में कमी से ज्यादा चिंताजनक है डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget