एक्सप्लोरर

LIC Saral Pension Scheme में एक बार प्रीमियम भरें और लें जिंदगी भर पेंशन, लाइफ को शानदार बनाएगी ये स्कीम

LIC Saral Pension Scheme: ये एक ऐसी स्कीम है जिसमें आपको जीवनभर पेंशन मिलने का विकल्प तो मिलता ही है, ये एक नॉन-लिंक्ड सिंगल प्रीमियम स्कीम है जिसमें एक बार प्रीमियम देना होता है.

LIC Saral Pension Scheme: एक ऐसी पेंशन स्कीम (Pension Scheme) के बारे में आज आपको बता रहे हैं जिसके जरिए सिर्फ एक बार प्रीमियम (Premium) जमा करने के बाद लाइफटाइम पॉलिसीहोल्डर्स को पेंशन मिल सकती है. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की सरल पेंशन योजना (Saral Pension Scheme)प्लान को यहां जानें जो एक बेहतरीन स्कीम  है और एक नॉन-लिंक्ड सिंगल प्रीमियम स्कीम है. जानें इस पॉलिसी के बारे में

LIC Saral Pension Scheme के दो ऑप्शन हैं जो सिंगल लाइफ और जॉइंट लाइफ के लिए हैं. LIC की इस स्कीम के तहत पॉलिसीहोल्डर्स दो उपलब्ध ऑप्शंस में से कोई एक चुन सकता है.
 
जानें पहले ऑप्शन यानी सिंगल लाइफ ऑप्शन के बारे में 
पहले ऑप्शन में 100% रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस के साथ लाइफ एन्युटी शामिल है. यह पेंशन सिंगल लाइफ के लिए है. इसका मतलब है कि यह पेंशन किसी एक व्यक्ति से जुड़ी होगी. पेंशनधारी जब तक जीवित रहेंगे, उन्हें इस प्लान के तहत पेंशन मिलती रहेगी. पेंशनधारी की मृत्यु के बाद पॉलिसी लेने के लिए जिस बेस प्रीमियम का भुगतान किया था, वह उनके नॉमिनी को वापस मिल जाएगा. इस विकल्प में कटा हुआ टैक्स वापस नहीं मिलता.

दूसरा ऑप्शन- जॉइंट लाइफ या पति-पत्नी के लिए
दूसरा विकल्प Joint Life के लिए है. इस योजना के तहत सरल पेंशन प्लान को पति/पत्नी के साथ भी लिया जा सकता है. इस विकल्प में पेंशन पति-पत्नी दोनों से लिंक्ड होती है.  पति या पत्नी में से जो भी आखिर तक जीवित रहते हैं, उन्हें पेंशन मिलती है. जितनी पेंशन किसी एक व्यक्ति को जिंदा रहते मिलेगी, उतनी ही पेंशन राशि किसी एक की मृत्यु के बाद दूसरे जीवनसाथी को जीवनभर मिलती है. दूसरे पेंशनधारी के भी दुनिया छोड़कर चले जाने पर नॉमिनी को वह बेस प्राइस दे दी जाती है जो पॉलिसी लेते वक्त चुकाई गई थी.

ये भी पढ़ें- Central Government: केंद्र सरकार हर महीने सभी लोगों के खाते में ट्रांसफर करेगी पूरे 5000 रुपये, जल्दी से जान लें कैसे मिलेगा फायदा?

सरल पेंशन योजना की खास बात- ये है इमीडिएट एन्युटी प्लान
इस योजना में पॉलिसी लेते ही पेंशन शुरू हो जाएगी. पॉलिसीधारक के पास हर महीने, तिमाही, छमाही या साल भर में एक बार पेंशन लेने का ऑप्शन होता है. प्लान में न्यूनतम एन्युटी 12,000 रुपये प्रति वर्ष है. न्यूनतम खरीद मूल्य वार्षिक मोड, चुने गए ऑप्शन और पॉलिसी लेने वाले की उम्र पर निर्भर करेगा. इस प्लान में अधिकतम खरीद मूल्य की कोई सीमा नहीं है. मंथली पेंशन का फायदा लेने के लिए कम से कम महीने में 1 हजार रुपये का निवेश करना होगा. तिमाही पेंशन के लिए कम से कम एक महीने में 3 हजार का निवेश करना होगा.

कैसे खरीद सकते हैं पॉलिसी
यह प्लान ऑफलाइन या ऑनलाइन खरीदी जा सकती है. licindia.in वेबसाइट से पॉलिसी ऑनलाइन खरीदी जा सकती है और प्लान को लेने के लिए इस लिंक के जरिए आप और जानकारी ले सकते हैं.- 
https://licindia.in/Products/Pension-Plans/LIC-s-Saral-Pension-PLan-No-862,-UIN-No-512N342V01 
बता दें कि 40 साल से 80 साल के लोग ये स्कीम खरीद सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:  Indian Railways: खुशखबरी! अब बिना टिकट भी कर सकते हैं ट्रेन में यात्रा, जानें क्या है रेलवे का खास नियम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget