एक्सप्लोरर

LIC Policy: पॉलिसी मैच्योर होने से पहले करना चाहते हैं सरेंडर तो करना होगा यह छोटा सा काम

How to Surrender LIC Policy: अगर आप भी अपनी पॉलिसी से खुश नहीं हैं और उसे सरेंडर करना चाहते हैं तो आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करना होगा. इसके बाद आप पॉलिसी आसानी से सरेंडर कर पाएंगे.

LIC Policy Surrender Process: भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) यानी एलआईसी इंश्योरेंस (LIC Insurance Policy) की सुविधा देने वाली सबसे बड़ी और पुरानी जीवन बीमा कंपनी है. इसके देशभर में करोड़ों ग्राहक हैं. कई बार कस्टमर्स जीवन बीमा पॉलिसी खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में उसे सरेंडर करना चाहते हैं. ऐसे में एलआईसी अपने कस्टमर्स को जीवन बीमा पॉलिसी सरेंडर (LIC Policy Surrender) करने की सुविधा देता है.

अगर आप भी अपनी पॉलिसी से खुश नहीं हैं और उसे सरेंडर करना चाहते हैं तो आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करना होगा. इसके बाद आप पॉलिसी आसानी से सरेंडर (How to Surrender LIC Policy) कर पाएंगे. बता दें कि एलआईसी ने पॉलिसी सरेंडर करने के लिए कुछ जरूरी नियम बनाए हैं. हम आपको पॉलिसी सरेंडर करने के नियम और उसके प्रोसेस (LIC Policy Surender) के बारे में बताते हैं-

पॉलिसी सरेंडर करने से पहले जान लें यह जरूरी बातें-

  • जब भी आप अपनी पॉलिसी सरेंडर करते हैं तो जमा प्रीमियम की वैल्यू (Premium Value) कम हो जाती है.
  • पॉलिसी सरेंडर करने के लिए आपको कम से कम 3 साल तक का प्रीमियम जमा करना होगा.
  • अगर आप तीन साल से कम की अवधि में पॉलिसी सरेंडर करते हैं तो आपको प्रीमियम राशि नहीं मिलती है.
  • एक्सीडेंटल बेनिफिट (Accidental Benefit) के प्रीमियम का पैसा आपको पॉलिसी सरेंडर करने पर नहीं मिलता है.
  • इसके साथ ही पहले साल में चुकाए गए प्रीमियम के पैसे भी आपको पॉलिसी सरेंडर करने पर नहीं मिलते हैं.
  • आप जितना लेट से पॉलिसी सेंडर करते हैं आपको इतना ज्यादा फायदा मिलता है.

पॉलिसी सरेंडर करने का तरीका-

  • अगर आप अपनी पॉलिसी सरेंडर करना चाहते हैं तो सबसे पहले एलआईसी पॉलिसी सरेंडर फॉर्म नंबर 5074 को फिल करें.
  • अपने पॉलिसी बॉन्ड का ओरिजिनल डॉक्यूमेंट उसके साथ अटैच कर दें.
  • फिर अपने बैंक डिटेल्स को फिल करें.
  • अगर आप सरेंडर फॉर्म नहीं फिल करते हैं तो उसके साथ एलआईसी का NEFT फॉर्म फिल करें.
  • फिर इसके साथ आपना आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड (Aadhaar Card), पैन कार्ड (PAN Card) और ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) की कॉपी को लगाना होगा.
  • इसके साथ ही आपको एक एप्लीकेशन लेटर में पॉलिसी सरेंडर करने के कारण को भी बताना होगा.
  • इसके इसे एलआईसी के ब्रांच में जमा करना होगा.
  • आपकी पॉलिसी इसके बाद सरेंडर कर दी जाएगी.  

ये भी पढ़ें-

Railway Update: आज रेलवे ने कुल 159 ट्रेनों को किया रद्द, 14 रिशेडयूल! जानिए इसका कारण

Inflation: गर्मी बढ़ने से खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े, इस साल रिटेल महंगाई दर 6.8 फीसदी रहने का अनुमान- क्रिसिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली के पटाखों पर मिल रहा कैशबैक? सरकार ने किया सतर्क
दिवाली के पटाखों पर मिल रहा कैशबैक? सरकार ने किया सतर्क
युवाओं को रोजगार देने नई निवेश नीति लाई सरकार, 120% देगी आर्थिक मदद
युवाओं को रोजगार देने नई निवेश नीति लाई सरकार, 120% देगी आर्थिक मदद
क्या है DICGC? कैसे होगा इससे खाते में रखा पैसा सुरक्षित, RBI ने बताया
क्या है DICGC? कैसे होगा इससे खाते में रखा पैसा सुरक्षित, RBI ने बताया
UPI MDR: दुकानदारों को मिले Soundbox पर 130 रुपए का किराया होगा खत्म
UPI MDR: दुकानदारों को मिले Soundbox पर 130 रुपए का किराया होगा खत्म

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget