एक्सप्लोरर

शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे LIC ऑफिस, जानिए क्या है कारण

LIC: एलआईसी की ब्रांच शनिवार और रविवार को भी खुली रहेगी. जानिए इसके पीछे का कारण क्या है.

Life Insurance Corporation: देश की सबसे बड़ी और पुरानी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम के ऑफिस 30 और 31 मार्च यानी शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे. दरअसल, एलआईसी ने शनिवार और रविवार को भी दफ्तर खुला रखने का फैसला 31 मार्च को देखते हुए लिया है. 31 मार्च चालू वित्त वर्ष का आखिरी दिन होता है. ऐसे में ग्राहकों को आखिरी दिन इस फाइनेंशियल ईयर से जुड़े किसी काम को निपटाने में परेशानी न हो इसके लिए एलआईसी समेत कई बीमा कंपनियो ने वीकेंड के दिन भी ऑफिस खोलने का फैसला किया है.

शनिवार-रविवार को खुले रहेंगे एलआईसी के सभी ऑफिस

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने पॉलिसीहोल्डर्स की सुविधा को देखते हुए सभी बीमा कंपनियों को 30 और 31 मार्च यानी शनिवार और रविवार को ऑफिस खुले रखने की सलाह दी थी. इसके बाद एलआईसी ने शनिवार और रविवार को ऑफिस खोलने की जानकारी दी है. एलआईसी की सभी ब्रांच सामान्य दिनों की तरह ही शनिवार और रविवार को काम करेगी. ऐसे में अगर आपको एलआईसी से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो आप इसे वीकेंड पर भी पूरा कर सकते हैं.

बैंकों में भी होगा कामकाज

इससे पहले रिजर्व बैंक ने 31 मार्च को खत्म हो रहे फाइनेंशियल ईयर को देखते हुए सभी बैंकों को 31 मार्च को खुले रहने का आदेश दिया था. आरबीआई सभी एजेंसी बैंकों को 31 मार्च यानी रविवार को खुले रहने का आदेश दिया था. एजेंसी बैंकों में 12 सरकारी बैंकों समेत कुल 33 बैंक शामिल हैं. इसमें एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक समेत सारे प्रमुख बैंक है.

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का भी खुला रहेगा ऑफिस

वित्त वर्ष 2023-24 का आखिरी दिन होने के कारण बैंकों और एलआईसी ऑफिस की तरह ही आयकर विभाग के दफ्तर भी 30 और 31 मार्च को खुले रहेंगे. ऐसे में टैक्सपेयर्स चालू वित्त वर्ष से जुड़ा कोई भी काम शनिवार और रविवार को पूरा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Tax Saving Tips: 31 मार्च से पहले टैक्स छूट का आखिरी मौका, जानकर अब भी उठा लें फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Binance में बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स ने उड़ाए 50,000 करोड़; अब आगे क्या?
Binance में बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स ने उड़ाए 50,000 करोड़; अब आगे क्या?
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget