एक्सप्लोरर

Tax Saving Tips: 31 मार्च से पहले टैक्स छूट का आखिरी मौका, जानकर अब भी उठा लें फायदा

Tax Saving Tips: अगर आप वित्त वर्ष 2023-24 में टैक्स छूट का लाभ उठाना चाहते हैं तो इन चार टैक्स सेविंग विकल्पों में निवेश कर सकते हैं. जानते हैं इस बारे में.

Income Tax Saving Tips: वित्त वर्ष 2023-24 खत्म होने वाला है. ऐसे में अगर आप पुरानी टैक्स रिजीम चुन रहे हैं और इनकम टैक्स सेविंग के लिए निवेश के विकल्प के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको कुछ टैक्स सेविंग स्कीम्स के बारे में बता रहे हैं. इसमें निवेश करके आप अच्छा रिटर्न के साथ टैक्स बचाव भी कर सकते हैं. खास बात ये है कि रविवार होने के बावजूद भी 31 मार्च को बैंक खुले रहेंगे. ऐसे में आप चाहें तो 31 मार्च, 2024 तक इन स्कीम्स में निवेश करके इस वित्त वर्ष में टैक्स सेविंग का लाभ उठा सकते हैं. जानते हैं इन स्कीम्स के बारे में.

1. नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में करें निवेश

नेशनल पेंशन सिस्टम एक ऐसी स्कीम है जिसमें निवेश करके आप अपने रिटायरमेंट के लिए मोटा फंड तैयार कर सकते हैं. इसके साथ ही एनपीएस में निवेश करने पर आपको टैक्स छूट का भी लाभ मिलेगा. यह छूट इनकम टैक्स की धारा 80सी के 1.50 लाख रुपये के निवेश पर मिलेगा.

2. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में करें निवेश

पीपीएफ यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड भी एक पॉपुलर स्कीम में से एक हैं जिसमें निवेश करके आपको लंबी अवधि में तगड़े फंड के साथ दी टैक्स सेविंग का भी लाभ मिलता है. इस स्कीम के तहत आप हर साल 500 रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम का लॉक इन पीरियड 15 वर्ष का है. इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत 1.50 लाख रुपये की छूट मिलती है.

3. इंश्योरेंस प्रीमियम के जरिए पा सकते हैं टैक्स छूट

अगर आपने 31 मार्च 2024 तक इंश्योरेंस प्रीमियम का पेमेंट किया है तो आप इस वित्त वर्ष के लिए इसे टैक्स छूट के लिए क्लेम कर सकते हैं. इंश्योरेंस प्रीमियम पर इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत 1.50 लाख रुपये तक की छूट के लिए क्लेम किया जा सकता है. इस छूट के लिए पुरानी टैक्स रिजीम के तहत क्लेम किया जा सकता है.

4. टैक्स सेविंग एफडी

टैक्स सेविंग एफडी निवेश का एक अच्छा विकल्प है. इस स्कीम में निवेश करके आप अच्छे रिटर्न के साथ ही टैक्स छूट के लिए क्लेम कर सकते हैं. आमतौर पर सभी बैंक ग्राहकों को 5 साल की टैक्स सेविंग एफडी का विकल्प देते हैं. इस स्कीम के तहत आप 1.50 लाख रुपये की टैक्स छूट के लिए क्लेम कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Bank Holiday in April 2024: अप्रैल में 14 दिन बैंक बंद! यहां देखें RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है, वीडियो वायरल
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
Embed widget