एक्सप्लोरर

LIC New Pension Plus Plan: LIC की इस पॉलिसी में केवल एक प्रीमियम देकर पाएं पेंशन का फायदा! जानिए योजना के सभी डिटेल्स

New Pension Plus Plan: एलआईसी न्यू पेंशन प्लस प्लान एक नॉन पार्टिसिपेटिंग, यूनिट-लिंक्ड, व्यक्तिगत पेंशन स्कीम है. इस स्कीम के जरिए आप रेगुलर निवेश करके अपने लिए एक मोटा फंड तैयार कर सकते हैं.

LIC New Pension Plus Plan Details: हर समझदार व्यक्ति अपनी नौकरी के दौरान ही अपने बुढ़ापे और रिटायरमेंट की प्लानिंग (Retirement Planning) करने लगता है. भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) देश की सबसे बड़ी और पुरानी जीवन बीमा कंपनी है. यह भारत के हर वर्ग के लोगों के लिए नई-नई स्कीम लॉन्च करती रहती है. हाल ही में कंपनी ने लोगों की रिटायरमेंट प्लानिंग का ध्यान रखते हुए एक पेंशन योजना को लॉन्च किया है. इस पेंशन स्कीम का नाम है एलआईसी न्यू पेंशन प्लस प्लान (LIC New Pension Plus Plan). इस स्कीम की खास बात ये है कि आप इसमें केवल एक बार निवेश करके पेंशन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आप एक से अधिक बारे प्रीमियम देना चाहते हैं तो आप उस ऑप्शन को भी सलेक्ट कर सकते हैं.

रिटायरमेंट को ध्यान में रखते हुए पॉलिसी को बनाया गया
लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ने इस पॉलिसी को खासतौर पर उन लोगों को लिए डिजाइन किया है तो बुढ़ापे में अपने जीवन को बिना किसी परेशानी के गुजर बसर करना चाहते हैं. इस पॉलिसी को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं. पॉलिसी ऑनलाइन खरीदने के लिए एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर विजिट कर सकते हैं.

क्या है एलआईसी का न्यू पेंशन प्लस प्लान?
एलआईसी न्यू पेंशन प्लस प्लान एक नॉन पार्टिसिपेटिंग (Non-participating) , यूनिट-लिंक्ड (Unit-linked), व्यक्तिगत पेंशन स्कीम (Individual pension plan) है. इस स्कीम के जरिए आप रेगुलर निवेश करके अपने लिए एक मोटा फंड तैयार कर सकते हैं. इसके बाद आप इन पैसों एन्युटी प्लान में निवेश करके हर महीने रेगुलर पेंशन 60 वर्ष की उम्र के बाद प्राप्त कर सकते हैं. इसमें निवेश के तरीकों को चुनने की भी आजादी निवेशक को मिलती है. आप सिंगल प्रीमियम या रेगुलर प्रीमियम में से किसी भी एक विकल्प को चुन सकते हैं.

पॉलिसी की अवधी चुनने का मिलता है ऑप्शन
केवल प्रीमियम ही नहीं आप इसकी मिनिमम और मैक्सिमम राशि को भी आसानी से चुन सकते हैं. इसके साथ ही पॉलिसी के टर्म (Policy Term) को चुनने की भी आजादी निवेशकों को मिलती है.इसमें आप डिफरमेंट समय (Deferment Period) यानी उस अवधि को चुन सकते हैं जब यह मानकर चल रहे हैं इस उम्र के बाद आप काम नहीं कर पाएंगे. इसके बाद से आपको पेंशन की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी.

इंवेस्टमेंट का मिलता है चार ऑप्शन-
इसके साथ ही आपको पैसों को निवेश करने के लिए चार तरह का विकल्प मिलता है. प्रीमियम के भुगतान के बाद एक हिस्सा अलोकेशन शुल्क में जाता है. वहीं बची राशि को अलोकेशन रेट के रूप में दिए गए चार फंड ऑप्शन में निवेश करना होगा.

कितना मिलता है गारंटीड एडिशंस
दिए गए सालाना प्रीमियम पर गारंटीड एडिशन के रूप में 1% राशि एनुअल प्रीमियम का मिलता है.  रेगुलर प्रीमियम की बात करें तो यह 5% से लेकर 15.5% तक  गारंटीड एडिशंस (Guaranteed Additions) मिल सकता है. वहीं सिंगल प्रीमियम देने पर एक पॉलिसी ईयर में यह 5% तक हो सकता है.

ये भी पढ़ें-

Aadhaar Card होल्डर्स ध्यान दें! जानकारी अपडेट करने में हो रही है परेशानी तो इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget