एक्सप्लोरर

LIC Policy: एलआईसी की 'न्यू जीवन शांति' पॉलिसी में करें निवेश! एक बार प्रीमियम देकर बुढ़ापे में उठाए पेंशन का फायदा

New Jeevan Shanti Policy: 'न्यू जीवन शांति स्कीम' एलआईसी का एक नॉन लिंक्ड (Non-Linked), नॉन पार्टिसिपेटिंग , इंडिविजुअल (Individual), सिंगल प्रीमियम, डेफर्ड एन्युटी प्लान है.

LIC New Jeevan Shanti Policy: रिटायरमेंट के बाद सभी लोगों की कमाई का सोर्स खत्म हो जाता है, लेकिन आम जीवन के खर्चे अभी भी रहते हैं. ऐसे में रिटायरमेंट के बाद पैसों की कमी न हो इसलिए लोग अलग-अलग तरह की पेंशन स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं. भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC तरह-तरह के कई पेंशन प्लान लेकर आता रहता है. आज हम आपको जिस पेंशन प्लान के बारे में बता रहे हैं वह प्लान है LIC का न्यू जीवन शांति स्कीम (LIC New Jeevan Shanti Plan). यह एक एन्युटी प्लान है यानी इसे खरीदते वक्त पेंशन की राशि फिक्स्ड कर दी जाती है.

क्या है 'न्यू जीवन शांति स्कीम'?
'न्यू जीवन शांति स्कीम' एलआईसी का एक नॉन लिंक्ड (Non-Linked), नॉन पार्टिसिपेटिंग (Non-Participating) , इंडिविजुअल (Individual), सिंगल प्रीमियम, डेफर्ड एन्युटी प्लान है. इन प्लान में आपको एन्युटी पर दो तरह के ऑप्शन मिलता है. इस पॉलिसी को खरीदते वक्त आपको एकमुश्त पैसे जमा करने होते हैं. इसके बाद आपको निश्चित अवधि पर पेंशन मिलने लगता है.

इसमें दो तरह से कर सकते हैं निवेश
इस स्कीम के तहत आप दो तरह के विकल्प का चुनाव कर सकते हैं. पहला ऑप्शन है डेफर्ड एन्युटी फॉर सिंगल लाइफ ( Deferred annuity for Single Life). वहीं दूसरा डेफर्ड एन्युटी फॉर जॉइंट लाइफ (Deferred annuity for Joint Life). पहले ऑप्शन में आप एक व्यक्ति के लिए पेंशन स्कीम को खरीद सकते हैं. डेफर्ड एन्युटी फॉर सिंगल लाइफ में जब किसी पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है उसके खाते में जमा पैसा नॉमिनी को मिल जाएगा. वहीं अगर पॉलिसीधारक जीवित रहेगा तो उसे एक समय के बाद पेंशन मिलने लगेगा. डेफर्ड एन्युटी फॉर जॉइंट लाइफ में अगर किसी एक व्यक्ति की मृत्यु होती है तो दूसरे को पेंशन की सुविधा मिलती रहती है. वहीं दोनों व्यक्ति की मृत्यु के बाद जो पैसा पॉलिसी का रहता है वह नॉमिनी (Nominee) को दे दिया जाता है.

निवेश और पेंशन की डिटेल्स यहां जानें-
न्यू जीवन शांति स्कीम (LIC New Jeevan Shanti Plan Benefits) की न्यूनतम परचेज प्राइस 1.5 लाख रुपये हैं. यानी आपको कम से कम 1.5 लाख रुपये का निवेश करना होगा. वहीं इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा तय नहीं की गई है. आप पेंशन को अपनी जरूरत के अनुसार सालाना, 6 महीने, 3 महीने या मासिक के आधार पर प्राप्त कर सकते हैं. अगर आप 1.5 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो 1,000 रुपये का मासिक पेंशन मिलता है. वहीं सालाना के आधार पर 12,000 रुपये का पेंशन प्राप्त होगा.

पॉलिसी खरीदने की पात्रता-
इस पॉलिसी को आप 1 साल से लेकर 12 साल के डेफरमेंट पीरियड के लिए खरीद सकते हैं. इस पॉलिसी को खरीदने के लिए आपकी उम्र 30 से लेकर 79 साल तक के लिए रखी गई है. आप पेंशन का लाभ यानी एन्युटी का फायदा 31 से 80 साल तक पा सकते हैं. अगर किसी पॉलिसी होल्डर की मृत्यु तो उसके नॉमिनी को डेट बेनिफिट का लाभ मिलेगा. अगर पॉलिसी खरीदने के बाद आपको यह पसंद नहीं आती है तो आप इसे सरेंडर भी कर सकते हैं. इसके साथ ही आप पॉलिसी के आधार पर लोन भी प्राप्त कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Tour Package: रामेश्वरम, मदुरई और केरल की बेहद कम खर्च पर करें सैर! जानें रेलवे के पैकेज में क्या है खास

PM Kisan Scheme: पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए काम की खबर! इस दिन जारी हो सकता है 12वीं किस्त का पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget