एक्सप्लोरर

LIC Update: IPO के बाद से रोज गिर रहे हैं एलआईसी के शेयर, निवेशकों को विशेषज्ञों ने दी ये सलाह

LIC Share Update: कंपनी का शेयर केवल 4 दिनों में ही अपने शिखर से 10 फीसदी टूट गया है. एनएसई पर 872 रुपये में खुले इस शेयर ने 825 रुपये का निचला स्तर भी बना दिया है.

LIC Share Advice: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन यानि एलआईसी का आईपीओ (LIC IPO) भी आखिरकार फ्लॉप ही साबित हुआ और निवेशकों को निराश कर गया. केवल 4 दिनों में ही इसका शेयर अपने उच्चतम स्तर 918.95 रुपये से 10 फीसदी टूट गया है.

नेशनल शेयर एक्सचेंज पर 872 रुपये में खुले इस शेयर ने शुक्रवार को 825 रुपये का निचला स्तर बना दिया. अब निवेशकों के मन में सवाल है कि इसे रखें या बेचकर निकल जाएं. LIC के शेयर ने लगातार नीचे का रुख कायम रखते हुए निवेशकों को खुश होने का मौका नहीं दिया.

गिरावट का सिलसिला

ये शेयर पहले दिन ही लगभग 8 फीसदी के डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ था तो ऐसे में पहले दिन (17 मई) का सत्र खत्म होने तक निवेशकों ने इसमें लगभग 50 हजार करोड़ रुपये का नुकसान उठाया. और ये नुकसान लगातार जारी है.

कंपनी ने 21 हजार करोड़ रुपये बाजार से उठाए थे और इसके ऊपरी प्राइस बैंड 949 रुपये के हिसाब से इसका मूल्यांकन 6.01 लाख करोड़ रुपये का किया गया था. मात्र 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचे जाने के बाद भी यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO बन गया था.

निवेशकों को सलाह

विशेषज्ञों की राय है कि वैश्विक मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं के साथ-साथ आर्थिक विकास पर निवेशकों की भावनाओं का भी एलआईसी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है. उनके अनुसार, बीमा कारोबार में एलआईसी एक टॉप कंपनी है और इसे देखते हुए निवेशकों को लंबी अवधि के निवेश के रूप में शेयर में बने रहना चाहिए. जानकारों ने आने वाले सालों में बिजनेस में अच्छी संभावनाओं का अनुमान लगाया है.

मैक्वायरी का अनुमान

अक्सर नए लिस्ट हुए शेयर्स को वैल्यूएशन के आधार पर आंककर लगभग सटीक भविष्यवाणी करने से जानी जाने वाली ब्रोकरेज फर्म मैक्वायरी सिक्योरिटीज इंडिया भी LIC की बारीकी से मॉनिटरिंग शुरू कर दी है. इस शेयर पर उनकी राय ‘न्यूट्रल’ है और इसके लिए 1,000 रुपये का लक्ष्य रखा है.

शुक्रवार को LIC के शेयर ने 1.75 फीसदी की गिरावट दिखाई और 826.15 रुपये पर बंद हुआ. हालांकि इंट्राडे में इसने 856.80 रुपये का हाई भी लगाया था.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह बाजार विशेषज्ञों की जानकारियों के आधार पर है. आप अपने निवेश से संबंधित कोई भी फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से जरूर सलाह लें. आपके किसी भी तरह के लाभ या हानि की जिम्मेदारी abplive.com की नहीं होगी.)

ये भी पढ़ें

Salary News: अगर महीने कमाते हैं 25000 रुपए तो देश के इतने फीसदी लोगों में शामिल हैं आप

IRCTC Tour: शिरडी और शनि शिंगणापुर के करना चाहते हैं दर्शन, आईआरसीटीसी के शानदार टूर पैकेज का उठाएं लाभ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छठ- दीवाली से पहले फ्लाइट टिकट महंगे होना तय, लगातार तीसरे महीने बढ़े ATF के दाम
छठ- दीवाली से पहले फ्लाइट टिकट महंगे होना तय, लगातार तीसरे महीने बढ़े ATF के दाम
8वें वेतन आयोग से बड़ी मांग, अब सिविलियन कर्मचारियों को भी चाहिए OROP
8वें वेतन आयोग से बड़ी मांग, अब सिविलियन कर्मचारियों को भी चाहिए OROP
LPG के बाद क्या पेट्रोल- डीजल के भी बढ़ गए दाम? जानें आपके शहर में क्या है रेट
LPG के बाद क्या पेट्रोल- डीजल के भी बढ़ गए दाम? जानें आपके शहर में क्या है रेट
क्या केंद्रीय कर्मचारियों को इस बार मिलेगा 5% DA? इस 1 आंकड़े ने जगाई उम्मीद
क्या केंद्रीय कर्मचारियों को इस बार मिलेगा 5% DA? इस 1 आंकड़े ने जगाई उम्मीद

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
7 साल की उम्र में छोड़ा घर, AAFF में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने वाले पहले इंडियन एक्टर थे शिवाजी गणेशन
7 साल की उम्र में छोड़ा घर, 250 से ज्यादा फिल्मों में लीड हीरो बने थे शिवाजी गणेशन
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
तेज रफ्तार का कहर, मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, रुला देगा वीडियो
तेज रफ्तार का कहर, मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, रुला देगा वीडियो
Embed widget