एक्सप्लोरर

IRCTC Tour: शिरडी और शनि शिंगणापुर के करना चाहते हैं दर्शन, आईआरसीटीसी के शानदार टूर पैकेज का उठाएं लाभ

Sai Baba Darshan Tour Package: आईआरसीटीसी ने इस खास टूर का नाम 'शिरडी साईं बाबा दर्शन' रखा है. इस टूप के जरिए आपको महाराष्ट्र के कई धार्मिक स्थलों के दर्शन का लाभ मिलेगा.

Shirdi Sai Baba Darshan Tour Package: इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) समय-समय पर सैलानियों के लिए नए-नए टूर पैकेज लेकर आता ही रहता है. महाराष्ट्र के शिरडी का साईं धाम (Shirdi Sai Baba) पूरे देश में बेहद फेमस है. यहां देश विदेश से लाखों लोग हर साल दर्शन करने आते हैं. इसके साथ ही शनि शिंगणापुर धाम (Shani Shingnapur)और त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग (Trimbakeshwar Jyotirlinga) के दर्शन करने भी लाखों श्रद्धालु आते हैं. अगर आप भी इस गर्मी की छुट्टियों में शिरडी साई बाबा,त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, शनि शिंगणापुर के दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के स्पेशल टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं.

इस टूर पैकेज के जरिए आप बहुत कम पैसे में ओडिशा राज्य के भुवनेश्वर से शिरडी के दर्शन कर सकते हैं. अगर आप भी भुवनेश्वर (Bhubaneswar) से महाराष्ट्र की यात्रा करना चाहते हैं तो इस आईआरसीटीसी के खास पैकेज टूर का लाभ उठा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर दी जानकारी
आपको बता दें कि आईआरसीटीसी ने इस खास टूर का नाम 'शिरडी साईं बाबा दर्शन' रखा है. इस टूप के जरिए आपको महाराष्ट्र के कई धार्मिक स्थलों के दर्शन का लाभ मिलेगा. आप इस टूर पैकेज में  शिरडी-त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग-शनि मंदिर के दर्शन कर सकते हैं. इस टूर पैकेज की जानकारी आईआरसीटीसी ने ट्वीट करके दी है.

पैकेज में की जरूरी जानकारी-
इस पैकेज में आप ट्रेन के स्लीपर (Sleeper) या थर्ड एसी (3rd AC) से ट्रैवल कर सकते हैं.
यह पैकेज कुल 5 रात और 6 दिनों का है.
यह पैकेज का लाभ आप हर मंगलवार के दिन उठा सकते हैं.
आपको 2 ब्रेकफास्ट, 2 लंच और 3 डिनर की सुविधा मिलेगी.
आपको यात्रा ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) मिलेगा.
रात में होटल में रूकने की सुविधा मिलेगी.
आपकी यात्रा भुवनेश्वर से शुरू होकर मनमाड तक चलेगी. इसके बाद आप शनि शिंगणापुर , शिरडी और त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे.
इसके बाद आपकी यात्रा भुवनेश्वर में ही खत्म होगी.

पैकेज में लगने वाला शुल्क-
अगर आप थर्ड एसी में अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 26,495, दो लोगों में 16, 470 और तीन लोगों में 13,955 प्रति व्यक्ति के हिसाब से शुल्क देना होगा. वहीं स्लीपर क्लास में आपको अकेले यात्रा करने पर 23,175 रुपये, दो लोगों में 13,150 रुपये और तीन लोगों में 10,635 रुपये का शुल्क देना होगा. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क देना होगा. इस पैकेज की ज्यादा जानकारी के लिए आप IRCTC की वेबसाइट https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=SCBR01 पर विजिट करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Fact Check: क्या 'प्रधानमंत्री महिला सहायता योजना' के तहत मिल रही है दो लाख रुपए की मदद? जानें वायरल मैसेज की सच्चाई

Credit Card: आपको भी है मूवी देखने का शौक, तो इस क्रेडिट कार्ड का करें इस्तेमाल, टिकट पर मिलेगा जबरदस्त फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
Embed widget