एक्सप्लोरर

LIC IPO GMP Today: इस सबसे बड़े आईपीओ का आखिर क्यों गिर रहा है ग्रे मार्केट में भाव, आखिरी दिन 3 गुना हुआ था सब्सक्राइब

LIC IPO GMP Today: बंपर सब्सक्रिप्शन के बाद भी शेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम उत्साहजनक नहीं है. जानिए क्या है वजह? एलआईसी का आईपीओ के पॉलिसीधारकों और कर्मचारियों के कोटे को शानदार रिस्पॉन्स मिला.

LIC IPO GMP Today: जीवन बीमा क्षेत्र की सरकारी कंपनी एलआईसी के आईपीओ (LIC IPO) का सोमवार को आखिरी दिन था. यह मेगा इश्यू करीब 3 गुना सब्सक्राइब हुआ है. पॉलिसीधारकों के लिए सुरक्षित कोटे में सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिले हैं. वहीं कर्मचारियों के कोटे को भी बेहतर रिस्पॉन्स मिला है. हालांकि, इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में अब गिरावट दर्ज की गई है.

इस आईपीओ के जरिए सरकार अपनी 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 21,000 करोड़ रुपये जुटा रही है. कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड 902-949 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था. इश्यू 4 मई को आम निवेशकों के लिए और 2 मई को एंकर निवेशकों के लिए खोला गया था. एंकर निवेशकों से एलआईसी ने करीब 5,627 करोड़ रुपये जुटाए हैं.

ये कोटा सबसे ज्यादा भरा

एलआईसी का इश्यू अंतिम तक 2.94 गुना भरा. इसके बड़े साइज के लिहाज से इसे अच्छा माना जा सकता है. पॉलिसीधारकों और कर्मचारियों के कोटे को बेहतर रिस्पॉन्स आया. पॉलिसीधारकों के कोटे में लगभग 6 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. वहीं कर्मचारियों का कोटा करीब करीब 4.32 गुना भरा है. साथ ही पात्र संस्थागत खरीदारों (QIB) का हिस्सा 2.83 गुना, इसके अलावा गैर संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 2.88 गुना और खुदरा निवेशकों का कोटा 1.95 गुना भरा है. सब्सक्रिप्शन के अंतिम आंकड़े में फेरबदल होने की संभावना है.

जीएमपी में लगातार गिर रहा है

ग्रे मार्केट प्रीमियम को देखा जाए तो इसकी लिस्टिंग को लेकर कमजोर संकेत मिल रहे हैं. विशेषत्रों के मुताबिक, ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम घटकर 40 रुपये पर आ गया है. यह आईपीओ के पहले दिन से अब तक कुल मिलाकर 60 फीसदी तक घट गया है. इश्यू के पहले दिन इसका जीएमपी 105 रुपये के करीब पहुंच गया था.

वहीं इश्यू खुलने से पहले एलआईसी का जीएमपी 85 रुपये तक आ गया था. सोमवार के जीएमपी के आधार पर देखें तो एलआईसी का शेयर प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर 949 रुपये से 40 रुपये की बढ़त यानी 989 रुपये के करीब लिस्ट हो सकता है. यह इश्यू प्राइस से सिर्फ 4 फीसदी ज्यादा है.

इस दिन होगी लिस्टिंग

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 17 मई को एलआईसी के शेयर बीएसई और एनएसई में लिस्ट होंगे. इसके शेयरों का अलॉटमेंट 12 मई को होगा. अगर बाजार में उठापटक आगे भी जारी रही तो उसका असर इसकी लिस्टिंग पर पड़ सकता है. इससे उन निवेशकों को जरूर मायूसी होगी जिन्होंने लिस्टिंग गेन के लिए इस इश्यू में बोली लगाई है.

ये भी पढ़ें

IRCTC Tour Package: क्रूज का लेना चाहते हैं मजा तो आईआरसीटीसी लाया है स्पेशल ऑफर, जानें डिटेल्स

Ration Card News: राशन कार्ड होल्डर्स ध्यान दें, केंद्र सरकार ने गेहूं के कोटे में किया बड़ा बदलाव, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget