एक्सप्लोरर

LIC IPO: RBI की नसीहत, सही समय पर लाया जाए एलआईसी आईपीओ, रिटेल निवेशकों के रेस्पांस पर आईपीओ की सफलता निर्भर

LIC IPO: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के चलते शेयर बाजार में अस्थिरता के माहौल को देखते हुए देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी का आईपीओ नए वित्त वर्ष 2022-23 के अप्रैल मई महीने में आ सकता है.

LIC IPO: रूस और यूक्रेन युद्ध के चलते शेयर बाजार में जारी उठापटक के चलते देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के आईपीओ लाने के सरकार के मंसूबों पर पानी फिर गया है. लेकिन सरकार सही समय एलआईसी का आईपीओ लाने के सही समय का इंतजार कर रही है जब उसे निवेशकों का सही रेस्पॉंस भी मिले. आरबीआई ने कहा कि एलआईसी आईपीओ को सही समय पर लॉन्च किया जाना बेहद जरुरी है. साथ ही रिटेल निवेशकों के रेस्पांस पर एलआईसी आईपीओ की सफलता टिकी है. 

रिटेल निवेशकों पर आईपीओ की सफलता निर्भर 
आरबीआई ने अपने मार्च बुलेटिन में कहा है कि एलआईसी आईपीओ की सही टाइमिंग बेहद जरुरी है. आईपीओ का 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के रिजर्व रखा गया है, उनका रेस्पांस एलआईसी आईपीओ की सफलता के लिए बहुत मायने रखता है. 

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ( Russia Ukraine War)  के चलते शेयर बाजार ( Share Market) में अस्थिरता के माहौल को देखते हुए देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी का आईपीओ ( LIC IPO)  नए वित्त वर्ष 2022-23 के अप्रैल मई महीने में आ सकता है. पहले सरकार एलआईसी आईपीओ को मार्च 2022 में ही लाने की योजना बना रही थी. पर  शेयर बाजार में उठापटक देखते हुए सरकार ने अपने फैसले को टाल दिया. 

इससे पहले एलआईसी आईपीओ के लिए हायर किए गए इंवेस्टमेंट बैंकरों ने भी सरकार से एलआईसी के आईपीओ लाने में जल्दबाजी नहीं करने की सलाह दी है. शेयर बाजार के रेग्युलेटर सेबी ने एलआईसी के आईपीओ के लिए दाखिल किए गए ड्रॉफ्ट पेपर को मंजूरी दे दी है. और सरकार सेबी के पास एलआईसी आईपीओ को लेकर फाइनल पेपर करने की तैयारी में है. 

माना जा रहा है स्ट्रैटजिक विनिवेश को लेकर गठित मंत्रियों का समूह की जल्द बैठक हो सकती है जिसमें एलआईसी आईपीओ के लिए शेयर की कीमत तय करने को लेकर फैसला लिया जा सकता है. इसी बैठक में शेयर बाजार के हालात को देखते हुए एलआईसी के आईपीओ के टाइमिंग पर भी फैसला लिया जा सकता है. 

एलआईसी आईपीओ के जरिए 8 अरब डॉलर यानि 65,400 करोड़ रुपये जुटा सकती है. इस बात के संकेत मिल रहे हैं 2,000 से 2100 रुपये प्रति शेयर आईपीओ का प्राइस बैंड ( LIC IPO Price Band) तय किया जा सकता है. माना जा रहा है कि एलआईसी एम्पलॉयज के लिए 1.58 करोड़ शेयर आरक्षित होंगे जो 10 फीसदी डिस्काउंट के साथ 1890 रुपये प्रति शेयर के भाव पर उन्हें दिया जाएगा तो पॉलिसीधारकों के लिए भी 3.16 करोड़ शेयर 10 फीसदी डिस्काउंट के साथ 1890 रुपये पर दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें

Crude Oil Price Hike: रूस यूक्रेन के बीच बातचीत बेनतीजा रहने के चलते फिर कच्चे तेल के दामों में लगी आग, 111 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा क्रूड ऑयल

31st March Deadline: 31 मार्च से पहले निपटा लें टैक्स और निवेश से जुड़े ये जरुरी काम, वर्ना बढ़ेगी मुश्किल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol- Diesel Price Today: 18 जुलाई को कितना महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, जानें आपके शहर का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: 18 जुलाई को कितना महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, जानें आपके शहर का ताजा रेट
RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget