एक्सप्लोरर

Dividend Stock: LIC हाउसिंग फाइनेंस ने तिमाही में मुनाफा घटने के बाद भी किया तगड़े डिविडेंड का ऐलान, जानें यहां

Dividend News: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने मार्च की तिमाही में निराशाजनक नतीजे के बाद भी शेयरधारकों को तगड़े डिविडेंड का ऐलान किया है.

LIC Housing Finance Dividend News: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने मार्च की तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. तिमाही में कंपनी के मुनाफे में कमी देखने को मिली है. इसके बाद भी कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड देने का ऐलान किया है. कंपनी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी देते हुए बताया है कि वह 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयरों पर 9 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड दे रही है. ऐसे में एक शेयर पर कंपनी शेयरहोल्डर्स को 450 फीसदी की तगड़ा डिविडेंड दे रही है. कंपनी ने यह भी बताया है कि डिविडेंड की मंजूरी कंपनी के एनुअल जनरल मीटिंग में ली जाएगी. AGM में डिविडेंड को मंजूरी मिलने के बाद शेयरहोल्डर्स के खाते में इन पैसों को 30 दिन के भीतर क्रेडिट कर दिया जाएगा.

कैसे रहा कंपनी का प्रदर्शन?

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने मार्च 2024 के तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. कंपनी के शुद्ध मुनाफे में बड़ी गिरावट देखने को मिली है और यह पिछली साल की तिमाही से 7.6 फीसदी कम होकर 1090.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. पिछले साल समान तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 1180 करोड़ रुपये था. कंपनी ने इस दौरान ब्याज के जरिए 2,237.60 करोड़ रुपये की कमाई की है जो पिछले साल की समान तिमाही से 12.40 फीसदी ज्यादा है.

कैसे है कंपनी के शेयरों का हाल?

बुधवार को कंपनी द्वारा घोषित नतीजों के बाद कल कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली लेकिन गुरुवार 16 मई को कंपनी के शेयरों में तेजी देखी जा रही है और यह फिलहाल 2.69 फीसदी की तेजी के साथ 647.90 रुपये के भाव पर बना हुआ है. 2 मई को कंपनी के शेयर सात साल के उच्चतम स्तर 682.90 रुपये पर पहुंच गए थे.

ये भी पढ़ें-

Gold Silver Price: नया रिकॉर्ड! पहली बार 87 हजार के पार निकली चांदी, सोना भी हुआ महंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20: अब अमेरिका से एथेनॉल इंपोर्ट करेगा भारत? ट्रेड डील पर सरकार का आया बयान
E20: अब अमेरिका से एथेनॉल इंपोर्ट करेगा भारत? ट्रेड डील पर सरकार का आया बयान
लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी में भी गिरावट
Share Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी में भी गिरावट
लोन रिकवरी पर RBI के नए नियम, बदसुलूकी पर बैंक देंगे हर घंटे 250 रुपए का हर्जाना
लोन रिकवरी पर RBI के नए नियम, बदसुलूकी पर बैंक देंगे हर घंटे 250 रुपए का हर्जाना
सुबह- सुबह कितने का मिल रहा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आज का एलपीजी रेट
सुबह- सुबह कितने का मिल रहा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आज का एलपीजी रेट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget