एक्सप्लोरर

MCap of Top 10 Firm: मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष कंपनियों को 1.68 लाख करोड़ रुपये का घाटा, टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में LIC की एंट्री

MCap of Top 10 Firm: मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 कंपनियों में सबसे अधिक घाटा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ है, जबकि LIC की इस लिस्ट में वापसी हुई है. 

Reliance Industries: भारत की टॉप 10 कंपनियों के मार्केट कैप के लिहाज से बड़ा नुकसान हुआ है. पिछले सप्ताह के दौरान इन 10 कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन में 1.68 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है. सबसे ज्यादा नुकसान मुकेश अंबानी की फर्म रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को हुआ है, जिसका मार्केट कैप घटकर 16.92 लाख करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हो चुकी है. 

पिछले सप्ताह की गिरावट की बात करें तो 30 शेयरों वाले सेंसेक्स (Sensex) 1,492.52 अंक या 2.43 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ था, जबकि निफ्टी में 1.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,806.80 अंक पर बंद हुआ था. चीन और कुछ अन्य देशों में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामले के कारण शेयर बाजार में दबाव बढ़ा है. 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एम कैप में इतना नुकसान 

कंपनियों के मार्केट कैप  (M Cap of Top 10 Firm) में गिरावट की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 42 हजार 994.44 करोड़ रुपये घटकर 16.92 करोड़ रुपये पर आ चुका है. वहीं भारतीय स्टेट बैंक (State Bank Of India) का एम कैप 26 हजार 193.74 करोड़ रुपये गिरकर 5.12 लाख करोड़ रुपये पर है. इसी तरह, HDFC बैंक का मूल्यांकन 22 हजार 755.96 करोड़ रुपये घटकर लगभग 8.91 लाख करोड़ रुपये और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मार्केट कैप में 18 हजार 690.03 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जो 4.16 लाख करोड़ रुपये है. 

इंफोसिस को भी नुकसान  

ICICI बैंक का मार्केट कैप 16 हजार करोड़ रुपये घटा है और अब यह 6.13 लाख करोड़ रुपये है. हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) का बाजार पूंजीकरण 11 हजार 877.18 करोड़ रुपये घटकर करीब 6.16 लाख करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं, इंफोसिस (Infosys) का मार्केट कैप 10 हजार 436.04 करोड़ रुपये घटा है और अब इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 6.30 लाख करोड़ रुपये और एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 8,181.86 करोड़ रुपये घटकर 4,78,278.62 करोड़ रुपये पर आ चुका है. 

टॉप-10 लिस्ट से अडानी की कंपनी बाहर 

मार्केट कैप में टॉप 10 कं​पनियों की लिस्ट (Market Cap of Top 10 Firm) से अडानी एंटरप्राइजेज अब 11वें नंबर पर पहुंच गई है. इसकी जगह पर भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने एंट्री ली है, यह 10वें नंबर पर है. पिछले सप्ताह तक अडानी एंटरप्राइजेज टॉप 10 लिस्ट में 10वें नंबर पर थी. इसके मार्केट कैप में 3,640.95 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और अब इसका एम कैप 4.15 लाख करोड़ रुपये हो चुका है. बता दें कि शुक्रवार को अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 5.65 फीसदी ​की गिरावट हुई है, जो 3,650.05 रुपये पर बंद हुआ था. इसका 52 वीक हाई लेवल 4,190 रुपये है.

टॉप पर रिलायंस इंडस्ट्रीज 

एम कैप के हिसाब से भारत की टॉप-10 कंपनियों की रैंकिंग की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी भी टॉप पर है. इसके बाद, टीसीएस, HDFC बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ICICI बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, HDFC, भारती एयरटेल और एलआईसी के बाद सबसे मूल्यवान फर्म हैं. 

यह भी पढ़ें

Multibagger Stock: इस मल्टीबैगर शेयर ने अपने निवेशकों को दिया 2000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न, जानें इसके डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2000 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी मारी छलांग, यहां से चेक करें ताजा रेट
Gold-Silver Price Today: 2000 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी मारी छलांग, यहां से चेक करें ताजा रेट
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'
3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'
LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे
LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget