एक्सप्लोरर

LIC की ग्राहकों को सौगात, अब किसी भी ब्रांच में जमा कर सकेंगे मैच्योरिटी क्लेम के दस्तावेज

एलआईसी ने कहा कि पॉलिसीधारक पॉलिसी की मैच्योरिटी पर दावा करने के दस्तावेज देशभर में अपने पास के किसी भी एलआईसी कार्यालय में महीने के अंत तक जमा करा सकते हैं.

नई दिल्ली: जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने ग्राहकों के लिए एक खास ऐलान किया है. साथ ही इस ऐलान के जरिए ग्राहकों की थोड़ी परेशानी भी कम करने की कोशिश की गई है. दरअसल, कोरोना महामारी के दौरान अपने पॉलिसीधारकों की परेशानी को कम करने के लिए एलआईसी ने बीमाधारक मैच्योरिटी क्लेम से जुड़े दस्तावेज देश में कंपनी के किसी भी ऑफिस में जमा करने की घोषणा की है.

एलआईसी ने कहा कि पॉलिसीधारक पॉलिसी की मैच्योरिटी पर दावा करने के दस्तावेज देशभर में अपने पास के किसी भी एलआईसी कार्यालय में महीने के अंत तक जमा करा सकते हैं. एलआईसी के मुताबिक उसके देश में 113 संभागीय कार्यालय, 2048 शाखाएं, 1526 छोटे कार्यालय हैं. इसके अलावा उसके 74 ग्राहक जोन भी है, जहां पॉलिसीधारकों से उनकी पॉलिसी के परिपक्वता दावों के फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे.

इस तारीख तक है सुविधा

एलआईसी ने कहा कि इसमें किसी भी शाखा से ली गई पॉलिसी के परिपक्व होने पर उसका दावा करने का फॉर्म कहीं भी जमा कराया जा सकेगा. एलआईसी ने कहा है कि यह सुविधा फिलहाल परीक्षण के तौर पर शुरू की गई है और तुरंत प्रभाव से अमल में आ गई है. यह सुविधा 31 मार्च को खत्म हो रही है.

एलआईसी ने कहा है कि पॉलिसी का दावा वास्तव में तो उसकी मूल शाखा के जरिए ही निपटाया जाएगा. इसके तहत दस्तावेजों को शाखा के डिजिटल ढंग से व्यवस्थित प्रकोष्ट के जरिए जमा कराया जाएगा. उसने कहा है कि सभी अधिकारियों को विशेषतौर से इस तरह के दावों को निपटान प्रक्रिया के लिए प्राधिकृत किया गया है. एलआईसी के वर्तमान में 29 करोड़ से ज्यादा पॉलिसीधारक हैं.

यह भी पढ़ें: रिटायरमेंट के बाद बुढापे का सहारा है NPS स्कीम, जानें कैसे खुलवाएं एनपीएस खाता और क्या हैं इसके फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ट्रस्ट के अंदरूनी विवाद की गूंज अब बॉम्बे हाईकोर्ट तक, जानें पूरा मामला
टाटा ट्रस्ट के अंदरूनी विवाद की गूंज अब बॉम्बे हाईकोर्ट तक, जानें पूरा मामला
IMF ने की भारत की तारीफ, कहा- संकट से निपटने के लिए तरह तैयार थी अर्थव्यवस्था
IMF ने की भारत की तारीफ, कहा- संकट से निपटने के लिए तरह तैयार थी अर्थव्यवस्था
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
पटना में 300 रुपये महंगा और दिल्ली-मुंबई में सस्ता, जानें आज LPG का रेट
पटना में 300 रुपये महंगा और दिल्ली-मुंबई में सस्ता, जानें आज LPG का रेट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget