एक्सप्लोरर

LIC Policy: रोज के छोटे निवेश में पाना चाहते हैं 110% तक का सम एश्योर्ड तो LIC की इस स्कीम में करें निवेश, जानें प्लान के डिटेल्स

Bhagya Lakshmi Plan: एलआईसी एलआईसी भाग्यलक्ष्मी प्लान एक नॉन लिंक्ड, इंडिविजुअल लाइफ माइक्रो इंश्योरेंस , टर्म प्लान है. इस प्लान में निवेश करने पर आपको 110% का रिटर्न मैच्योरिटी पर मिलता है.

LIC Bhagya Lakshmi Plan: भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) देश की सबसे बड़ी और पुरानी बीमा कंपनी है. आजकल मार्केट बहुत सी नई बीमा कंपनी आ चुकी है लेकिन, आज भी देश की एक बड़ी आबादी एलआईसी (LIC) की बीमा पॉलिसी में निवेश करना पसंद करती है. एलआईसी के बीमा प्लान देश के हर वर्ग यानी अमीर, मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग सभी लोगों के लिए होते हैं. अगर आप निम्न आय वर्ग (Lower Income) से आते हैं और बीमा पॉलिसी खरीदने का प्लान बना रहे है तो इंडोमेंट प्लान की एक शानदार स्कीम है. इस स्कीम का नाम है एलआईसी भाग्य लक्ष्मी योजना (LIC Bhagya Lakshmi Plan). इस बीमा पॉलिसी को कम इनकम वाले ग्रुप के लोगों के लिए बनाया गया है. इस पॉलिसी में छोटा निवेश करके आप अच्छी खासी रकम जोड़ सकते हैं.

क्या है एलआईसी भाग्यलक्ष्मी प्लान?
एलआईसी एलआईसी भाग्यलक्ष्मी प्लान एक नॉन लिंक्ड (Non Linked), इंडिविजुअल लाइफ माइक्रो इंश्योरेंस (Individual Life Micro Insurance) , टर्म प्लान  (Term Plan) है. इस प्लान में निवेश करने पर आपको 110% का रिटर्न मैच्योरिटी पर मिलता है. इस बीमा योजना को आप अलग-अलग टाइम पीरियड के लिए खरीद सकते हैं. आइए हम आपको एलआईसी की भाग्य लक्ष्मी प्लान के डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

एलआईसी भाग्यलक्ष्मी प्लान की खास बातें-

  • योजना का मिनिमम सम एश्योर्ड-50,000 रुपये
  • योजना का आधिकत सम एश्योर्ड (Sum Assured) -2,00,000 रुपये
  • योजना को खरीदने की उम्र-8 साल से 42 साल की उम्र
  • प्रीमियम देने की मिनिमम अवधि-5 साल
  • प्रीमियम देने की अधिकतम अवधि-13 साल
  • पॉलिसी टर्म-प्रीमियम पेमेंट की अवधि + 2 साल
  • इस प्लान की अधिकतम मैच्योरिटी उम्र-65 साल

एलआईसी भाग्यलक्ष्मी प्लान में कितना देना होगा प्रीमियम-
बता दें कि अगर कोई व्यक्ति एलआईसी भाग्यलक्ष्मी प्लान 20 साल की उम्र में 15 साल का प्लान खरीदना है तो ऐसी स्थिति में उसे 13 साल तक का प्रीमियम देना होगा. अगर आपका सम एश्योर्ड 2 लाख रुपये का है तो प्रति 1,000 रुपये पर 37.20 रुपये प्रीमियम के रूप में देना होगा. ऐसे में आपका सालाना प्रीमियम होगा 7,440 रुपये. ऐसे में एक दिन में आपको केवल 21 रुपये खर्च करने होंगे. आपको 15 साल के बाद पूरे दो लाख रुपये का रिटर्न मैच्योरिटी पर मिलेगा जो निवेश की गई राशि का करीब 110% होगा.

प्रीमियम देने का तरीका-
बता दें कि एलआईसी भाग्यलक्ष्मी प्लान आप ऑनलाइन (Online) तरीके से खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप किसी भी अपने घर के नजदीक के एलआईसी ब्रांच (LIC Branch) में जाकर पॉलिसी खरीद सकते हैं. अगर पॉलिसी खरीदने के बाद आपको यह पसंद नहीं आती है तो आप इसे एक प्रीमियम देने बाद सरेंडर कर सकते हैं. इसके साथ ही आप प्रीमियम का भुगतान महीने, तीन महीने, 6 महीने या सालाना के आधार पर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

PNB Credit Card: पीएनबी के कस्टमर्स के लिए बड़ी खबर! बैंक में है सैलरी अकाउंट तो मिलेगा यह फायदा

MCLR Rates Increased: इंडसइंड बैंक के ग्राहकों को झटका! बैंक ने बढ़ाया MCLR रेट, जानें सभी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget