एक्सप्लोरर

LG Electronics IPO: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने आईपीओ के लिए शुरू किया रोडशो, निवेशकों को लुभाने की है कोशिश

LG Electronics IPO Opening Date: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 10,18,15,859 इक्विटी शेयर बेचेगी. आईपीओ में सभी शेयर्स ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए बेचा जाएगा.

LG Electronics IPO: दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपनी भारतीय यूनिट के आईपीओ लाने की कवायद को तेज कर दिया है. कंपनी ने आईपीओ के लिए रोड शो शुरू कर दिया है. आईपीओ के तहत जहां दक्षिण कोरियाई ‘चैबोल’ 15 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर 10.18 करोड़ से अधिक शेयर बेचेगी. कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए मुंबई में रोड शो किया है और निवेशकों को लुभाने के लिए दूसरे शहरों में भी रोडशो करने की तैयारी है. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ के जरिये इक्विटी मार्केट से 1.5 अरब डॉलर तक जुटा सकती है.  

पीटीआई के मुताबिक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रवक्ता ने इसपर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि बाजार नियामक सेबी के समक्ष दायर आईपीओ दस्तावेज अब भी समीक्षाधीन हैं. ड्रॉफ्ट पेपर के मुताबिक, इसकी दक्षिण कोरियाई मूल कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 10,18,15,859 इक्विटी शेयर बेचेगी. आईपीओ में सभी शेयर्स ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए बेचा जाएगा. इसलिए एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया को आईपीओ से कोई रकम हासिल नहीं होगा. जुटाई गई धनराशि दक्षिण कोरियाई मूल कंपनी को जाएगी. 

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ विलियम चो (William Cho) ने अगस्त 2024 में कहा था कि, भारतीय शेयर बाजार में एलजी के अपनी सब्सिडियरी कंपनी को लिस्ट कराना एक प्रमुख विकल्पों में शामिल है जिससे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस में नई तेजी लाई जा सके. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारत में आईपीओ लाने के मर्चेंट बैंकर की भी नियुक्ति की है जिसमें बैंक ऑफ अमेरिका  (Bank of America), सिटीग्रुप (Citigroup), जेपी मॉर्गन (JPMorgan Chase) और मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) शामिल है. आईपीओ के जरिए कंपनी 13 बिलियन डॉलर वैल्यूएशन हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है. 

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ ने साल 2021 में एलजी ग्रुप के साथ तीन दशकों तक काम करने के बाद सीईओ का पदभार संभाला है और 2030 तक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस के लिए 75 बिलियन डॉलर सालाना रेवेन्यू का लक्ष्य तय किया है. 2023 में कंपनी का रेवेन्यू 65 बिलियन डॉलर रहा था. 

ये भी पढ़ें:

अब दुबई में भी लोग चखेंगे कैम्पा कोला का स्वाद, एग्थिया ग्रुप के साथ रिलायंस ने UAE में सॉफ्ट ड्रिंक को किया लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget