एक्सप्लोरर

LG Electronics IPO: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के 15000 करोड़ के आईपीओ लाने का रास्ता हुआ साफ, सेबी ने दी मंजूरी

LG Electronics IPO: हुंडई मोटर इंडिया के बाद एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स दूसरी दक्षिण कोरियाई कंपनी है जो भारतीय शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी में है. 

LG Electronics IPO: दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के आईपीओ के आने का रास्ता साफ हो गया है. शेयर बाजार के रेगुलेटर सेबी ने एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के आईपीओ को मंजूरी दे दी है. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ के जरिए 15000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) के बाद एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स दूसरी दक्षिण कोरियाई कंपनी है जो भारतीय शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी में है. 

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ के लिए रोड शो शुरू भी कर चुकी है. कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए मुंबई में रोड शो किया है और निवेशकों को लुभाने के लिए दूसरे शहरों में भी रोडशो करने की तैयारी है. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ के जरिये इक्विटी मार्केट से 1.5 अरब डॉलर यानी 15000 करोड़ तक जुटा सकती है. आईपीओ के तहत दक्षिण कोरियाई ‘चैबोल’ 15 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर 10.18 करोड़ से अधिक शेयर बेचेगी. 

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने दिसंबर 2024 में बाजार नियामक सेबी के समक्ष दायर आईपीओ दस्तावेज दाखिल किया था. ड्रॉफ्ट पेपर के मुताबिक, इसकी दक्षिण कोरियाई मूल कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 10,18,15,859 इक्विटी शेयर बेचेगी. आईपीओ में सभी शेयर्स ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए बेचा जाएगा. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया को आईपीओ से कोई रकम हासिल नहीं होगा. जुटाई गई धनराशि दक्षिण कोरियाई मूल कंपनी को जाएगी. 

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ विलियम चो (William Cho) ने अगस्त 2024 में कहा था कि, भारतीय शेयर बाजार में एलजी के अपनी सब्सिडियरी कंपनी को लिस्ट कराना एक प्रमुख विकल्पों में शामिल है जिससे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस में नई तेजी लाई जा सके. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारत में आईपीओ लाने के मर्चेंट बैंकर की भी नियुक्ति की है जिसमें बैंक ऑफ अमेरिका  (Bank of America), सिटीग्रुप (Citigroup), जेपी मॉर्गन (JPMorgan Chase) और मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) शामिल है. आईपीओ के जरिए कंपनी 13 बिलियन डॉलर वैल्यूएशन हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है. 

ये भी पढ़ें 

नहीं थम रहा FPI के बिकवाली का सिलसिला, 2025 में 1.42 लाख करोड़ रुपये के बेच दिए शेयर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी बात
बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी बात
कल से हड़ताल पर रहेंगे बैंक, क्या कैश डिपॉजिट पर भी पड़ेगा असर?
कल से हड़ताल पर रहेंगे बैंक, क्या कैश डिपॉजिट पर भी पड़ेगा असर?
नए साल से DHL का बड़ा झटका! भारत में 8.9% महंगी होगी शिपमेंट सर्विस
नए साल से DHL का बड़ा झटका! भारत में 8.9% महंगी होगी शिपमेंट सर्विस
8th Pay Commission: अक्टूबर की बैठकों का शिड्यूल हुआ तय, फिटमेंट फैक्टर पर हो सकती है चर्चा
8th Pay Commission: अक्टूबर की बैठकों का शिड्यूल हुआ तय, फिटमेंट फैक्टर पर हो सकती है चर्चा

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget