एक्सप्लोरर

Tech Layoffs: हर दिन 3000 लोगों की जा रही नौकरी, जनवरी में 166 कंपनियों ने 65,000 कर्मचारियों को निकाला 

Tech Companies Layoffs in 2023: टेक सेक्टर से बड़ी संख्या में कर्मचारियों की नौकरी जा रही है. इस साल हर दिन 3000 लोगों की ग्लोबल स्तर पर नौकरी गई है.

Tech Companies Layoffs in 2023: छंटनी का दौर ऐसा है कि हर दिन किसी न किसी कर्मचारियों को अपने नौकरी से हाथ धोना पड़ रहा है. बड़े स्तर पर कंपनियां लोगों को नौकरी से निकाल रही हैं. एक ​डेटा के मुताबिक, भारत के साथ ही ग्लोबल स्तर पर हर दिन 3000 कर्मचारियों की नौकरी जा रही है. आने वाले समय में यह स्थिति और गंभीर हो सकती है, क्योंकि कुछ प्रमुख टेक कंपनियों ने बड़ी संख्या में एम्पलाईज को निकालने का ऐलान किया है. 

साल 2023 में माइक्रोसॉफ्ट और गूगल इस छंटनी के दौर में शामिल हुए हैं. माइक्रोसॉफ्ट में 10 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया तो वहीं गूगल की पैरेंट कंपनी Alphabet ने 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है. इसके आलवा, मेटा, ट्विटर और सेलफोर्स जैसी कंपनियां छंटनी की लिस्ट में शामिल हैं. 

166 टेक कंपनियों ने 65,000 को निकाला 

वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंकाओं के बीच छंटनी और तेजी से होने लगी है. जनवरी में 166 टेक कंपनियों ने अब तक 65,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है. माइक्रोसॉफ्ट के 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी से पहले अमेजन ने 1000 भारतीय कर्मचारियों समेत ग्लोबली कुल 18000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है. 

2022 में 154,336 कर्मचारियों की गई नौकरी 

छंटनी ट्रैकिंग साइट Layoffs.fyi के आंकड़ों के अनुसार, 2022 में 1,000 से अधिक कंपनियों ने 154,336 कर्मचारियों की छंटनी की. हालांकि 2022 की तुलना में बड़े पैमाने पर छंटनी नए साल के पहले महीने में जारी है. इसमें भारत की स्टार्टअप कंपनियां भी देती से हिस्सा ले रही हैं. इसका एक बड़ा उदाहरण स्टार्टअप कंपनी शेयरचैट ने 20 प्रतिशत या 500 कर्मचारियों की छंटनी की है. 

भारत में इन कंपनियों ने भी की छंटनी 

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो ने हाल ही में अपने 400 से अधिक नए कर्मचारियों की छंटनी की है. इसके अलावा फूड डिलीवरी ऐप स्विगी ने 380  कर्मचारियों की छंटनी की थी. MediBuddy डिजिटल हेल्थकेयर कंपनी ने अपने कुल वर्कस्पेस के 8 फीसदी कर्मचारियों यानी 200 लोगों को निकाला है. साथ ही ओला ने 200 कर्मचारी, Dunzo ने 3 फीसदी और Sophos ने 450 कर्मचारियों की छंटनी की है. 

यह भी पढ़ें

Budget 2023: निर्मला सीतारमण केंद्रीय कर्मचारियों को दे सकती है बड़ा तोहफा, कर सकती हैं ये बड़े ऐलान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे
YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget