एक्सप्लोरर

Budget 2023: निर्मला सीतारमण केंद्रीय कर्मचारियों को दे सकती है बड़ा तोहफा, कर सकती हैं ये बड़े ऐलान!

India Budget 2023: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2023 में कई अहम ऐलान कर सकती हैं. आइए जानते हैं इन तोहफो के बारे में.

Union Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2023 को केंद्रीय बजट पेश करने वाली हैं. बजट से पहले देश के हर वर्ग को वित्त मंत्री (Finance Minister) से कई उम्मीदें हैं क्योंकि मोदी सरकार (Modi Government) के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी पूर्ण बजट है. साल 2024 चुनाव का साल है, ऐसे में देश के हर वर्ग को लुभाने की सरकार पूरी कोशिश करेगी. देश में लाखों की संख्या में केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार बड़ा तोहफा दे सकती है. इसके साथ ही सरकार कर्मचारियों को एक झटका दे सकती है. आइए जानते हैं कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2022-23 (Budget 2022-23) क्या तोहफा दे सकती हैं-

हो सकता है सैलरी रिविजन का ऐलान
आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारी लंबे वक्त से ही सैलरी रिविजन (Salary Revision) को लेकर मांग कर रहे हैं और इस मामले में सरकार से उनकी कई बार चर्चा भी हो चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी रिविजन अगले वेतन आयोग के फिटमेंट फैक्टर के जरिए कर सकती हैं. साल 2016 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यह कहा था कि सरकार हर 10 साल के बजाय हर साल वेतन वृद्धि पर विचार कर रही है. ऐसे में इस नियम के लागू होने से छोटे कर्मचारियों को भी उच्च पद पर बैठे कर्मचारियों के बराबर सैलरी की सुविधा मिलेगी.

फिलहाल सरकार 8वें वेतन आयोग के गठन में एक साल का समय और ले सकती है और इसके लिए बजट 2023 में अपना फार्मूला पेश कर सकती हैं. ऐसे में वित्त मंत्री साल दर साल सैलरी रिविजन के फॉर्मूले को इस साल के बजट भाषण में शामिल कर सकती हैं. अगर सरकार ऐसा करती है तो केंद्रीय कर्मचारियों में छोटे पदों पर काम करने वाले लोगों को भी बड़ा फायदा मिलेगा.

HBA को लेकर भी हो सकता है बड़ा ऐलान
सरकार तोहफे के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों को एक झटका भी दे सकती है. सरकार कर्मचारियों को घर की मरम्मत करने के लिए हाउस बिल्डिंग अलाउंस (HBA) देती है. यह पैसे सरकार एडवांस के तौर पर कर्मचारियों को देती है जिस पर ब्याज दर वसूला जाता है. पहले इस पर 7.1 फीसदी ब्याज लिया जाता था जिससे उसे बजट में बढ़कर 7.5 फीसदी किया जा सकता है. इसके साथ ही सरकार एडवांस राशि को 25 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर सकती है. ऐसे में अगर सरकार HBA में बदलाव करती है तो कर्मचारियों को ब्याज दर ज्यादा से ज्यादा देना होगा. 

ये भी पढ़ें-

Make in India: चीन को भारत से मिल रही कड़ी टक्कर! 1 महीने के भीतर 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा के iPhone हुए Export

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget