एक्सप्लोरर

Godfrey Phillips: ललित मोदी की मां बीना मोदी की बढ़ी मुसीबत, बोर्ड से निकालने की मुहिम में उतरी ये अमेरिकी एडवाइजरी कंपनी

Bina Modi: मोदी फैमिली में इन दिनों बड़ा विवाद चल रहा है. बीना मोदी और उनके दूसरे बेटे समीर मोदी के बीच कानूनी विवाद चल रहे हैं. अब अमेरिकी कंपनी के इस रुख से बीना मोदी नई मुश्किल में फंस गई हैं.

Bina Modi: ललित मोदी (Lalit Modi) की मां बीना मोदी (Bina Modi) को गोडफ्रे फिलिप्स इंडिया (Godfrey Phillips) के बोर्ड से निकालने की कवायद शुरू हो चुकी है. अमेरिकी एडवाइजरी कंपनी ग्लास लेविस (Glass Lewis) ने कंपनी के शेयरहोल्डर्स से अपील की है कि वह एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) के दौरान बीना मोदी को चेयरपर्सन और एमडी बनाए जाने एक प्रस्ताव के खिलाफ वोट करें. गोडफ्रे फिलिप्स इंडिया की एजीएम 6 सितंबर को होने वाली है. अमेरिकी कंपनी की इस अपील को संकट में फंसी बीना मोदी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. 

समीर मोदी को वापस मिल सकती है बोर्ड में जगह 

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्लास लेविस ने शेयरहोल्डर्स से अपील की है कि वह बीना मोदी के बेटे समीर मोदी (Samir Modi) को भी कंपनी के बोर्ड से निकालने के फैसले के खिलाफ वोट करें. बीना मोदी 79 साल की हो चुकी हैं, इसलिए उन्हें दोबारा से नियुक्त करने के लिए कम से कम 75 फीसदी शेयरहोल्डर्स की मंजूरी की जरूरत पड़ेगी. उन्हें हर साल कंपनी के नेट प्रॉफिट का 5 फीसदी कमीशन के तौर पर दिया जाता है. ग्लास लेविस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उनके पेमेंट को देखते हुए शेयरहोल्डर्स को उन्हें दोबारा चुनने से बचना चाहिए. 

मोदी फैमिली के पास कंपनी की 47 फीसदी हिस्सेदारी 

तंबाकू प्रोडक्ट बनाने वाली गोडफ्रे फिलिप्स इंडिया में अमेरिका की कंपनी फिलिप मॉरिस इंक (Phillip Morris) की 25 फीसदी हिस्सेदारी है. कंपनी में मोदी फैमिली (Modi Family) लगभग 47 फीसदी का मालिकाना हक रखती है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि समीर मोदी को कंपनी से बाहर करने का कोई ठोस कारण नहीं था. ग्लास लुईस के अनुसार, प्रमोटर ग्रुप में विवाद चल रहे हैं. इन झगड़ों में बीना मोदी और उनके बच्चे शामिल हैं. बीना मोदी पर सवाल खड़े करने वालों को कंपनी के बोर्ड से निकाला गया है. समीर मोदी को हटाने के लिए पर्याप्त कारण नहीं दिए गए थे. इससे उनके काम करने के तरीकों पर चिंता पैदा हो रही है. 

समीर मोदी ने बोर्ड मेंबर्स पर हमले के लगाए हैं आरोप 

समीर मोदी ने दिल्ली की एक अदालत में आरोप लगाया है कि बोर्ड के कुछ सदस्यों ने 30 मई को बोर्ड बैठक में उन पर हमला करने की साजिश रची थी. उन डायरेक्टर्स ने समीर मोदी के खिलाफ मानहानि के आरोप दायर किए हैं. ग्लास लुईस ने कहा कि समीर मोदी पर बोर्ड ने गलत व्यवहार के आरोप लगाए हैं. हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में ठोस सबूत नहीं दिए हैं. ऐसे में शेयरहोल्डर्स को उनकी दोबारा से नियुक्ति पर भी विचार करना चाहिए.

ये भी पढ़ें 

Vande Bharat: इसी साल से आप वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ले सकेंगे आनंद, रेलवे से जल्द मिलेगा तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget