एक्सप्लोरर

Nomination: SBI के सेविंग और एफडी अकाउंट में नॉमिनेशन पूरा करना है बेहद आसान, जानें पूरा प्रोसेस

SBI Saving Account Nomination: अगर आप एसबीआई अकाउंट होल्डर हैं और अपने सेविंग खाते में नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा करना चाहते हैं तो आसानी से कर सकते हैं.

SBI Saving Account and FD Nomination: किसी भी वित्तीय संस्थान में खाता खोलते वक्त ही नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा करना आवश्यक है. हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने देश के सभी बैंकों और वित्तीय संस्थानों से यह आग्रह किया था कि वह यह सुनिश्चित करें कि उनके सभी ग्राहकों ने अपने खाते में नॉमिनेशन की प्रक्रिया (Nomination Process) पूरी की है. ध्यान देने वाली बात ये है कि पिछले कुछ सालों में बैंकों में अनक्लेम्ड जमा राशि (Unclaimed Amount) की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है. ऐसे में बैंक ग्राहकों से नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा के लिए खास जोर दे रहे हैं.

नॉमिनेशन क्यों है जरूरी?

भारतीय स्टेट बैंक समय-समय पर अपने ग्राहकों से नॉमिनेशन को पूरा करने का आग्रह करता रहता है. अगर आप भी स्टेट बैंक के ग्राहक हैं और अपने सेविंग खाते या एफडी खाते में नामांकन की प्रक्रिया को पूरा करना चाहते हैं तो यह काम आसानी से कर सकते हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि जीवित रहने तक नॉमिनी का खाते में जमा राशि पर कोई अधिकार नहीं होता है, लेकिन अगर किसी अकाउंट होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में खाते में जमा पूरी राशि नॉमिनी को मिल जाएगी. खाते में नॉमिनी होने से क्लेम लेने का प्रोसेस आसान हो जाता है.

इस तरह एसबीआई सेविंग खाते में ऐड करें नॉमिनी-

  • सेविंग खाते में नॉमिनी ऐड करने के लिए सबसे पहले एसबीआई की आधाकारिक वेबसाइट onlinesbi.com पर विजिट करें.
  • यहां मेन्यू में जाकर 'Request & Enquiries' टैक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपको ऑनलाइन नॉमिनेशन विकल्प दिखेगा जिस पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपने अकाउंट टाइप जैसे सेविंग या एफडी को चुनें. आगे Add Nominee के ऑप्शन पर जाएं.
  • यहां नॉमिनी का नाम, डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस और खाताधारक से रिश्ते को दर्ज करें.
  • फिर इस जानकारी को सब्मिट करें.
  • आगे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करें.
  • इसके बाद Confirm  टैब पर क्लिक करें. इसके बाद नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

YONO ऐप के जरिए ऐड करें नॉमिनी-

  • सबसे पहले अपने योनो ऐप को लॉगिन करें.
  • आगे Services और Request ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • आगे अकाउंट नॉमिनी के विकल्प को चुनें.
  • इसके बाद Manage Nominee के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपको अपने अकाउंट टाइप को चुनें.
  • आखिरी में आपको नॉमिनी डिटेल्स को डालकर सब्मिट कर दें.

बैंक में जाकर भी नॉमिनी कर सकते हैं अपडेट

स्टेट बैंक ऑनलाइन के अलावा ग्राहकों को ऑफलाइन भी नॉमिनी अपडेट करने की सुविधा देता है. आप एसबीआई की ब्रांच में जाकर नॉमिनी फॉर्म फिल करके इसे जमा कर सकते हैं. वहीं माइनर खाते में खाताधारक की मृत्यु होने पर खाते में जमा राशि माता-पिता को मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें-

EMS Limited IPO: पैसे रखें तैयार! आज खुल रहा इस कंपनी का आईपीओ, निवेश से पहले जानें प्राइस बैंड और अन्य डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोने की जोरदार वापसी, 1,45,870 रुपए पर पहुंचा भाव, चांदी के क्या हैं हाल?
सोने की जोरदार वापसी, 1,45,870 रुपए पर पहुंचा भाव, चांदी के क्या हैं हाल?
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? क्या है 28 जुलाई का ताजा भाव
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? क्या है 28 जुलाई का ताजा भाव
बड़ी खबर! क्रूड ऑयल की कीमतों में 3 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, आम आदमी को राहत
बड़ी खबर! क्रूड ऑयल की कीमतों में 3 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, आम आदमी को राहत
LPG Rate Today: आज करानी है गैस सिलेंडर की बुकिंग? पहले जानें कितना बढ़ा या घटा रेट
आज करानी है गैस सिलेंडर की बुकिंग? पहले जानें कितना बढ़ा या घटा रेट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget