एक्सप्लोरर

EMS Limited IPO: पैसे रखें तैयार! आज खुल रहा इस कंपनी का आईपीओ, निवेश से पहले जानें प्राइस बैंड और अन्य डिटेल्स

EMS Limited IPO: ईएमएस लिमिटेड का आईपीओ शुक्रवार 8 सितंबर, 2023 को खुल रहा है. हम आपको इस आईपीओ से संबंधित जरूरी जानकारी के बारे में बता रहे हैं.

EMS Limited IPO: अगर आप आईपीओ में पैसा लगाना पसंद करते हैं तो आपके लिए एक और शानदार मौका है. डिस्पोजल सर्विसेज और सीवेज सॉल्यूशन्स प्रदान करने वाली कंपनी ईएमएस लिमिटेड (EMS Limited IPO) का आईपीओ आज निवेशकों के लिए खुल रहा है. इस आईपीओ में आप 12 सितंबर, 2023 तक निवेश कर सकते हैं. इस आईपीओ के साइज की बात करें तो यह पब्लिक इश्यू कुल 321.24 करोड़ रुपये का है. अगर इसमें निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको इससे जुड़े जरूरी डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं-

एंकर निवेशकों से कंपनी ने जुटाए इतनी रकम

गौरतलब है कि रिटेल निवेशकों के लिए 8 सितंबर को आईपीओ खुलने से पहले यह 7 सितंबर को एंकर निवेशकों के लिए खुल गया था. कंपनी ने एंकर निवेशकों के जरिए कुल 96.37 करोड़ रुपये की रकम जुटा ली है. कंपनी ने एंकर निवेशकों के लिए 211 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से प्राइस बैंड तय किया था. एंकर राउंड में कुल निवेशकों को 45,67,476 इक्विटी शेयर इन निवेशकों को अलॉट किए जाएंगे.

ये हैं आईपीओ से जुड़े जरूरी डेट्स-

ईएमएस लिमिटेड का आईपीओ शुक्रवार यानी 8 सितंबर, 2023 को खुल रहा हैं. इसे आप 12 सितंबर, 2023 तक सब्सक्राइब कर सकते हैं. कंपनी शेयरों का अलॉटमेंट 15 सितंबर, 2023 को करेगी. वहीं जिन लोगों को अलॉटमेंट नहीं मिलेगा उन्हें रिफंड 18 सितंबर 2023 तक मिल जाएगा. वहीं जिन लोगों को अलॉटमेंट मिला है उनके डीमैट खाते में शेयर 20 सितंबर को ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. वहीं शेयरों की लिस्टिंग बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 21 सितंबर को होगी.

क्या है आईपीओ का प्राइस बैंड?

ईएमएस लिमिटेड आईपीओ के प्राइस बैंड की बात करें तो यह 200 रुपये से 211 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. वहीं कंपनी ने शेयरों का लॉट साइज 70 शेयर रखा है. ऐसे में अगर आप सबसे ऊपर के प्राइस बैंड को लेकर भी चलते हैं तो आपको कुल 14,770 रुपये एक साथ निवेश करना होगा. इसके साथ ही आपको बता दें कि कंपनी इस आईपीओ में कुल 146.24 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी कर रही है. वहीं ऑफर फॉर फॉर सेल के जरिए कुल 175 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जा रहे हैं. ऑफर फॉर सेल के जरिए कंपनी के प्रमोटर रामवीर सिंह अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं.

वहीं इस आईपीओ में कंपनी ने 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स, 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों और 15 फीसदी हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल के लिए रिजर्व करके रखा है.

क्या करती है कंपनी?

ईएमएस लिमिटेड एक ऐसी फर्म है जो एक वाटर, वेस्ट कलेक्शन, ट्रीटमेंट और डिस्पोजल सर्विसेज प्रदान करती है. कंपनी इस आईपीओ के जरिए जुटने वाली रकम में से 101.24 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपने वर्किंग कैपिटल को बढ़ाने के लिए करेगी. इसके अलावा बची राशि का इस्तेमाल जनरल कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Rate: सस्ता हुआ कच्चा तेल, नोएडा से लेकर लखनऊ तक बदल गए फ्यूल रेट्स, जानें अपने शहर का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट
LPG Cylinder Price Today: आज गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा महंगा या मिलेगा राहत? जानिए 19 जुलाई का ताजा एलपीजी रेट
LPG Cylinder Price Today: आज गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा महंगा या मिलेगा राहत? जानिए 19 जुलाई का ताजा एलपीजी रेट
Petrol- Diesel Price Today: 19 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव
Petrol- Diesel Price Today: 19 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव
CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget