एक्सप्लोरर

FD Charges: फिक्स्ड डिपॉजिट समय से पहले तोड़ने पर देनी होगी पेनल्टी! जानें बैंक वसूलते हैं कितना चार्ज?

यहां SBI, HDFC बैंक, ICICI बैंक, PNB, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और YES बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट की समय से पहले निकासी के लिए क्या है जुर्माना शुल्क इसके बारे में जानकारी दी गई है.

Fixed Deposit Charge: कुछ जरूरी कारणों से या फिर अचानक आई इमरजेंसी के दौरान जमाकर्ता को अपना फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) समय से पहले निकालना पड़ जाता है. इसके लिए कस्टमर या जमाकर्ता को बैंक से प्री-मैच्योर FD निकालने की अनुमति तो है लेकिन इसके लिए एक राशि पेनल्टी के तौर पर बैंक चार्ज करती और जमा की गई धनराशि से काट ली जाती है. अगर आप बैंक में जमा की गई अपनी एफडी को समय से पहले निकालने की योजना बना रहे हैं तो इस बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए कि प्री-मैच्योर एफडी पर बैंक आपको कितनी पेनल्टी चार्ज करता है.

क्या है प्री-मैच्योर फिक्स्ड डिपॉजिट को निकालने पर पेनल्टी?

प्री-मैच्योर एफडी को निकालने पर कितना पेनल्टी चार्ज कटेगा ये उसके मैच्योरिटी की तारीख के आधार पर बैंक तय करता है. यह पेनल्टी या चार्ज फाइनल ब्याज पेमेंट या फिर रिफंड अमाउंट (वापस की जा रही धनराशि) पर लगाई जाती है.

यहां पर आप एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसी बैंक, पीएनबी, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक में प्री-मैच्योर एफडी निकालने पर कितना चार्ज लगेगा उसके बारे में जानकारी ले सकते हैं. 

प्री-मैच्योर FD से पैसा निकालने पर SBI बैंक कितना वसूलती है पेनल्टी?

एसबीआई की वेबसाइट के आधार पर अगर आपने पॉंच लाख तक का टर्म डिपॉजिट किया है तो प्री-मैच्योर राशि निकालने पर इस पर 0.50 प्रतिशत तक का पेनल्टी लगेगा. अगर टर्म डिपॉजिट पॉंच लाख रुपये की धनराशि से ऊपर की है तो इसे समय से पहले निकालने पर 1 प्रतिशत तक का पेनल्टी चार्ज काटा जाएगा. 

प्री-मैच्योर FD विड्रॉल पर HDFC बैंक का क्या पेनल्टी चार्ज?

HDFC बैंक की वेबसाइट पर अपलोड जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई, 2023 से प्रभावी आंशिक (पार्शियल) धनराशि निकालने समेत समय से पहले धनराशि निकालने के लिए लागू ब्याज दर जमा की गई तारीख पर समय-अवधि के लिए बैंक में जमा रहने की दर से 1 फीसदी से कम होगी. 

PNB बैंक के प्री-मैच्योर FD पर क्या है चार्ज?

PNB बैंक के वेबसाइट पर अपलोड जानकारी के अनुसार, बैंक प्री-मैच्योर एफडी पर 1 प्रतिशत तक की पेनल्टी चार्ज करता है. यह चार्ज सभी तरह के डिपॉजिट को समय से पहले यानी प्री-मैच्योरिटी को निकालने पर लागू होती है.

प्री-मैच्योर FD पर कितनी पेनल्टी वसूलता है ICICI बैंक?

बैंक में जमा धनराशि यानी फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक तब तक ब्याज देगी जब तक वह राशि उस समयसीमा के लिए बैंक के पास हो जब तक के लिए उसे जमा किया गया हो. अगर उसके बीच में एफडी तोड़ी जाती है तो बैंक उस पर चार्ज करता है. ICICI बैंक एफडी के जमा होने के एक साल के भीतर धनराशि निकालने पर 0.50 फीसदी तक पेनल्टी चार्ज करता है. वहीं एक साल के बाद एफडी को निकालने पर बैंक 1 फीसदी की पेनल्टी भुगतान करवाता है. 

क्या है केनरा बैंक का प्री-मैच्योर एफडी पर पेनल्टी चार्ज?

केनरा बैंक की वेबसाइड से पाई गई जानकारी के अनुसार,  12 मार्च, 2019  के बाद से स्वीकार/रिन्यूवल 3 करोड़ रुपये से कम की घरेलू/एनआरओ टर्म डिपॉजिट के समय से पहले बंद होने/पार्सियल धनराशि निकालने/समय से पहले बढ़ाने के लिए बैंक की तरफ से 1 प्रतिशत तक का पेनल्टी चार्ज लगाया जाएगा. कुछ परिस्थितियों में घरेलू/एनआरओ टर्म डिपॉजिट के समय से पहले एक्सटेंशन के लिए जुर्माना माफ किया जाता है.

FD को समय से पहले निकालने पर क्या पेनल्टी चार्ज करती है YES बैंक?

बैंक 181 दिनों की समयसीमा से पहले एफडी को बंद करने पर 0.75 प्रतिशत तक की पेनल्टी चार्ज करती है. अगर आप 182 दिन या उसके बाद एफडी बंद करते हैं तो उस पर 1 प्रतिशत तक की पेनल्टी चार्ज करेगा.

बैंक ऑफ इंडिया का प्री-मैच्योर एफडी पर क्या है पेनल्टी चार्ज?

बैंक ऑफ इंडिया पांच लाख रुपये से कम डिपॉजिट के निकालने पर या जमा करने के 12 महीने के बाद निकालने पर कोई पेनल्टी चार्ज नहीं करता है. लेकिन अगर आप पांच लाख  रुपये से कम की धनराशि को 12 महीने से पहले निकालते हैं तो इस पर बैंक 1 प्रतिशत की पेनल्टी चार्ज करता है.

(नोट: यह जानकारी उपरोक्त बैंकों के वेबसाइड पर अपलोड 20 नवंबर 2024 तक के डेटा से ली गई है.)

समय से पहले निकासी पर कब लागू नहीं होती पेनल्टी?

बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर अपलोड जानकारी के अनुसार, ऐसी जमा राशियों के मामले में जिन्हें मूल अनुबंध अवधि की शेष अवधि से अधिक समय के लिए रिन्यूवल के लिए समय से पहले बंद कर दिया गया हो, जमा की राशि की परवाह किए बिना समय से पहले निकासी के लिए कोई पेनल्टी नहीं लगेगी. अगर जमाकर्ता की मृत्यु की वजह से टर्म डिपॉजिट को समय से पहले निकाला जा रहा है तो इसके लिए कोई जुर्माना नहीं लगेगा.

ये भी पढ़ें

Mobile Tariff: रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को लगा झटका, महंगे टैरिफ के चलते घट गए 1 करोड़ से ज्यादा कस्टमर्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज 14 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? जानें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज 14 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? जानें दिल्ली से पटना तक के रेट
ललित मोदी को गिफ्ट में मिली 'हीरे की चम्मच', उनका दिलचस्प जवाब हुआ वायरल
ललित मोदी को गिफ्ट में मिली 'हीरे की चम्मच', उनका दिलचस्प जवाब हुआ वायरल
अब ट्रंप ने इन चीजों पर ठोका 100% टैक्स, नए फरमान से हिल गईं दुनिया
अब ट्रंप ने इन चीजों पर ठोका 100% टैक्स, नए फरमान से हिल गईं दुनिया
सोना खरीदने का बढ़िया मौका! एक दिन में 2800 रुपया हुआ सस्ता; जानें आज का लेटेस्ट रेट
सोना खरीदने का बढ़िया मौका! एक दिन में 2800 रुपया हुआ सस्ता; जानें आज का लेटेस्ट रेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget