एक्सप्लोरर

ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य

तमिलनाडु में ट्रक ड्राइवरों को सरकार ने बड़ी राहत दी है. अब कहीं भी कोई भी ट्रक नहीं रोका जाएगा. यानी बिना खुफिया जानकारी के माल नहीं रुकेगा. यहां रोविंग स्क्वॉड खत्म करके फ्लाइंग स्क्वॉड लाया गया है.

तमिलनाडु ने माल ढोने वाले ट्रकों की जांच का तरीका बदल दिया है. पहले घूम-घूम कर रोकने वाली 'रोविंग स्क्वॉड' थी जो कहीं भी ट्रक रोक लेती थी, अब उसकी जगह 'फ्लाइंग स्क्वॉड' होगी जो सिर्फ खुफिया जानकारी के आधार पर रोकेगी, हालांकि माल ले जा रहे वाहनों को रोकने का अधिकार पहले की तरह बना रहेगा.

8 अक्टूबर को 57वीं GST काउंसिल मीटिंग में तय हुआ था कि रास्ते में मनमाने तरीके से ट्रक न रोके जाएं. इस बैठक में ई-वे बिल के आधार पर माल की जांच और वैरिफिकेशन की प्रक्रिया में सुधार को मंजूरी दी गई थी, ताकि मनमानी जांच पर रोक लग सके और राज्यों की सीमाओं के पार माल की आवाजाही आसान हो सके. 

ऐसा करने वाला पहला राज्य बना तमिलनाडु

बदलाव लागू होने के बाद अब सिर्फ सप्लायर राज्य या डेस्टिनेशन राज्य के अफसर ही जांच कर सकेंगे, बीच के राज्यों में रोक-टोक नहीं. तमिलनाडु ऐसा निर्देश जारी करने वाला पहला राज्य है, जबकि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) या अन्य राज्यों की ओर से अभी विस्तृत निर्देश आने बाकी हैं.

अब जॉइंट कमिश्नर के लिखित आदेश और टाइम-स्टैम्प वाली इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस के बिना कोई ट्रक नहीं रोका जाएगा, स्क्वॉड जॉइंट कमिश्नर ऑफिस में ही रहेगी. इससे ट्रांसपोर्टरों को राहत मिलेगी और भ्रष्टाचार कम होगा. राज्य के वाणिज्यिक कर विभाग ने निर्देश दिया है कि टीमें संयुक्त आयुक्त (खुफिया) के कार्यालयों में तैनात रहें. साथ ही वह वाहनों को केवल तभी रोकें जब उनके पास टाइम-स्टैम्प वाले इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में दर्ज कोई ठोस खुफिया जानकारी हो और संयुक्त आयुक्त का निर्देश प्राप्त हो.

अब क्या बदल जाएगा?

  • किसी वाहन को रोकने से पहले खुफिया जानकारी और वरिष्ठ अधिकारियों से लिखित अनुमति लेना जरूरी है.
  • वरिष्ठ अधिकारी की मंजूरी लेने से, वाहन को रोकने की प्रक्रिया में जवाबदेही बढ़ेगी.

पिछली जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया था, ''काउंसिल ने सिफारिश की है कि सामान की जांच, उसे हिरासत में लेने या जब्त करने का अधिकार केवल सप्लायर राज्य या गंतव्य (डेस्टिनेशन) राज्य के अधिकारी के पास ही होगा.सप्लायर राज्य और गंतव्य राज्य के बीच कहीं भी वाहन को रोककर जांच नहीं की जा सकेगी."

यह भी पढ़ें- 60% से 63% होगा DA, 18000 बेसिक वालों को 540 महीना ज्यादा मिलेगा

अभिषेक कुमार वर्तमान में ABP न्यूज़ में चीफ कॉपी एडिटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अभिषेक यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रहे हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत आजतक न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की. इसके बाद इंडिया न्यूज़ में कार्यरत हुए और बीते करीब 9 सालों से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अभिषेक यहां बिजनेस सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. कई राज्यों के चुनाव, लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट के दौरान अलग-अलग सीरीज में खबरें लिखते रहे हैं. अभिषेक ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से की है. यहां अभिषेक ने टीवी और रेडियो पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. अभिषेक राजनीति, चुनाव, समाज, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहे हैं. अपनी प्रोफेशनल लाइफ से इतर अभिषेक ट्रैवल और स्ट्रीट फोटोग्राफी का शोक भी रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?
Advertisement

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget