एक्सप्लोरर

धोखाधड़ी से लें सबकः ऐसे बच सकते हैं ऑनलाइन फ्रॉड से

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में हुए ऑनलाइन क्लिकिंग फ्रॉड के मामले से साफ पता चलता है कि जल्दी पैसा कमाने की चाहत कभी-कभी आपको मुसीबत में भी डाल सकती है. आपकी जल्दी और कम मेहनत में पैसा कमाने की चाह वित्तीय संकट में भी डाल सकती है.

फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल नेटवर्क को भी अपने विज्ञापन के मॉडलों में से एक के रूप में पेमेंट पर क्लिक मॉडल को दिखाते हैं और इसी तरह के मॉडल पर काम करने वाली अन्य वेबसाइट भी आपको घर बैठे केवल क्लिक करने के बदले पैसे देने का ऑफर देती है. इसी घर बैठे कमाई के मायाजाल में फंस कर लोग अपनी गाढ़ी मेहनत की कमाई खो बैठते हैं. लेकिन ज्यादातर मामलों में ऐसी वेबसाइट फर्जी ही निकलती हैं जो शुरुआत में भले ही पैसा दे पाएं लेकिन समय बीतने के साथ इनका मॉडल फेल होता दिखाई देता है.

आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप ऑनलाइन धोखाधड़ी के जाल से बच सकते हैं सबसे पहले जानिए कि ऑनलाइन फ्रॉड के लिए कंपनियां कैसे-कैसे शब्दों या ऑफर का इस्तेमाल करती हैं-

वेबसाइट को क्लिक करवाने के नाम पर घर बैठे पैसा देने का ऑफर.

लॉटरी पाने के नाम पर ईमेल के जरिये बैंक अकाउंट, पैन नंबर आदि की जानकारी.

नामी गिरामी कंपनियों के नाम पर ईमेल के जरिये नौकरी का ऑफर देना.

कलेक्टिव इनवेस्टमेंट स्कीम के नाम पर भारी रिटर्न का वादा.

इंश्योरेंस रेगुलेटरी अथॉरिटी (आईआरडीए) के नाम पर इंश्योरेंस पॉलिसी बेचना.

ऐसे बचें ऑनलाइन फ्रॉड के धोखे से

आपको सबसे पहले तो इसी बात से सचेत हो जाना चाहिए कि घर बैठे क्लिक करवाकर पैसे देने के बदले में अगर कोई आपके भारी रकम की मांग करता है. साफ तौर पर अगर क्लिक के बदले पैसे दिए जा रहे हैं तो उस कंपनी को आपसे पैसे की जरूरत क्यों होगी?

लॉटरी के नाम पर आपसे आपके बैंक खातों या कार्ड्स, पैन की डिटेल क्यों मांगी जा रही है? सिर्फ अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड और खाते का प्रकार बताकर आपको पैसे ट्रांसफर हो सकते हैं.

कलेक्टिव स्कीमों के जरिए पैसा बनवाने वालों के पास अपने कारोबार के वैध होने का कोई सबूत नहीं होता है.

आईआरडीए कभी भी खुल कोई पॉलिसी बेचने या प्रमोशन के लिए कॉल नहीं कर सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल पर 16 और ATF पर 10.5 प्रति लीटर हुआ एक्सपोर्ट टैक्स, 1 अक्टूबर से नया रेट लागू
डीजल पर 16 और ATF पर 10.5 प्रति लीटर हुआ एक्सपोर्ट टैक्स, 1 अक्टूबर से नया रेट लागू
FD, ATM, NPS और EPF, 1 अक्टूबर से रुपए-पैसों को लेकर बदल रहे कई नियम
FD, ATM, NPS और EPF, 1 अक्टूबर से रुपए-पैसों को लेकर बदल रहे कई नियम
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, यूपी के इस जिले में 1 अक्टूबर से नियम लागू
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, यूपी के इस जिले में 1 अक्टूबर से नियम लागू
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget