एक्सप्लोरर

डेयरी किसानों के लिए खुशखबरी, डेढ़ करोड़ लोगों को मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड

सरकार की इस पहल से किसानों के हाथ में अतिरिक्त पांच लाख करोड़ रुपये आएंगे. डेयरी किसानों को दो महीने के अंदर किसान क्रेडिट कार्ड दे दिए जाएंगे.

सरकार मिल्क यूनियन और दूध उत्पादन कंपनियों से जुड़े डेढ़ करोड़ डेयरी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देगी. इन किसानों को दो महीनों में (यानी 1 जून से 31 जुलाई तक) एक विशेष अभियान चला कर किसान क्रेडिट कार्ड बांटे जाएंगे. केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय के साथ मिलकर सभी मिल्क फेडरेशन और मिल्क यूनियनों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के एप्लीकेशन फॉर्मेट अधिसूचित कर दिए हैं. यह अभियान मिशन मोड के तहत चलाया जाएगा. पहले चरण में डेयरी को-ऑपरेटिव सोसाइटियों के सदस्यों को किसान क्रेडिट कार्ड बांटे जाएंगे. इन सोसाइटियों और मिल्क यूनियनों से जुड़े जिन किसानों के पास ये कार्ड नहीं हैं, उन्हें तुरंत यह बांटा जाएगा. जिन किसानों के पास अपनी जमीन के मालिकाना के आधार पर किसान क्रेडिट कार्ड हैं उनकी क्रेडिट लिमिट बढ़ सकती है. हालांकि ब्याज में छूट तीन लाख रुपये तक के क्रेडिट पर ही मिलेगा. किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में और 2.5 करोड़ किसान लाए जाएंगे बिना गिरवी के किसान क्रेडिट कार्ड से क्रेडिट की लिमिट 1.6 लाख रुपये है. लेकिन जो किसान सीधे मिल्क यूनियनों को अपना दूध बेचते हैं उनकी क्रेडिट लिमिट तीन लाख रुपये तक की जा सकती है. किसानों की क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का यह फैसला पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर पैकेज का हिस्सा है. वित्त मंत्रालय ने 15 मई को ऐलान किया था कि किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम के दायरे में और 2.5 करोड़ किसान लाए जाएंगे. इससे किसानों के हाथ में अतिरिक्त पांच लाख करोड़ रुपये आएंगे. अर्थव्यवस्था में आई मंदी को दूर करने के लिए सरकार ने पिछले दिनों 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान किया गया था. इसमें कृषि और सहायक गतिविधियों और एमएसएमई समेत इकनॉमी के कई सेक्टरों के लिए सस्ते लोन की व्यवस्था की गई है.एमएसएमई सेक्टर के लिए सरकार ने तीन लाख करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया है. इस सेक्टर में कम से कम 11 करोड़ लोगों को रोजगार मिला हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget