एक्सप्लोरर

Juniper Hotels IPO: हयात ब्रांड से जुड़ी जूनिपर होटल्स ने आईपीओ लाने के लिए DRHP किया दाखिल, 1800 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

Juniper Hotels IPO Update: कंपनी ने शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सेबी (SEBI) के पास आईपीओ लाने के लिए ड्रॉफ्ट पेपर (Draft Red Herring Prospectus) दाखिल किया है.

Juniper Hotels IPO: लग्जरी होटल्स डेवलपमेंट कंपनी जूनिपर होटल्स (Juniper Hotels) शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी में है. कंपनी ने शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सेबी (SEBI) के पास आईपीओ लाने के लिए ड्रॉफ्ट पेपर (Draft Red Herring Prospectus) दाखिल किया है.  जूनिपर होटल्स में सराफ होटल्स (Saraf Hotels), जनिपर इंवेस्टमेंट (Juniper Investments) और हयात होटल्स कॉरपोरेशन (Hyatt Hotels Corporation) का मालिकाना हक है. 

जूनिपर होटल्स 10 रुपये के फेस वैल्यू पर फ्रेश इक्विटी जारी करेगी. आईपीओ के जरिए 1800 करोड़ रुपये जुटाया जाएगा और इस आईपीओ में कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं होगा. यानि प्रमोटर या निवेशक अपनी हिस्सेदारी नहीं बेचेंगे. आईपीओ में 75 फीसदी इक्विटी संस्थागत निवेशकों को, 15 फीसदी गैर-संस्थागत निवेशकों और 15 फीसदी रिटेल निवेशकों को जारी किया जाएगा. 

ड्रॉफ्ट पेपर के मुताबिक आईपीओ के जरिए जुटाये जाये जाने वाले रकम में से 1500 करोड़ रुपये के जरिए कंपनी कर्ज का भुगतान करेगी और बचे हुए रकम को जनरल कॉरपोरेट पर्पस के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. 

फाउंडर अरुण कुमार सराफ जूनिपर होटल्स के चेयरमैन और एमडी हैं और वरूण सराफ सीईओ हैं जो होटल डेवलपमेंट के साथ एसेट मैनेजमेंट के लिए जिम्मेदार हैं. जूनिपर होटल्स भारत में एक मात्र होटल डेवलपमेंट कंपनी है जिसमें हयात (Hyatt) ने स्ट्रैटजिक निवेश किया हुआ है. सराफ ग्रुप और हयात के बीच चार दशकों की साझेदारी है. पहले हयात होटल की शुरुआत राजधानी नई दिल्ली में 1982 में हुई थी. भारत और नेपाल में कंपनी ने 12 होटल डेवलप किए है जिसपर जूनिपर का मालिकाना हक है. 

वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का रेवेन्यू 827.8 करोड़ रुपये था तो कंपनी का नुकसान 2021-22 के 188 करोड़ रुपये के मुकाबले घटकर 1.2 करोड़ रुपये रह गया है. जेएम फाइनेंशियल, लिमिटेड (JM Financial Limited), सीएलएसए इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (CLSA India Private Limited), आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड (ICICI Securities Limited) आईपीओ के बुक रनिंग लीडर मैनेजर्स है. केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (KFin Technologies Limited) आईपीओ की रजिस्टरार है. 

ये भी पढ़ें 

TCS On Foreign Remittances: एक अक्टूबर से विदेश घूमने जाने पर कटेगी जेब, 7 लाख रुपये से महंगे टूर पैकेज पर लगेगा 20% टीसीएस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget