एक्सप्लोरर

JSW Infra IPO: जेएसडब्ल्यू इंफ्रा का 25 सितंबर को खुल रहा आईपीओ, 2800 करोड़ रुपये जुटाने का है प्लान

JSW Infrastructure IPO: जेएसडब्ल्यू ग्रुप की कंपनी जेएसडब्ल्यू इंफ्रा जल्द ही अपना आईपीओ ला सकती है. यह आईपीओ 25 सितंबर को खुल सकता है.

JSW Infrastructure IPO: आईपीओ के लिहाज से सितंबर का महीना बहुत अहम है. इस महीने में कई बड़ी और छोटी कंपनियों के आईपीओ आ चुके हैं. अब इस लिस्ट में जेएसडब्ल्यू ग्रुप का नाम भी जुड़ने वाला है. जेएसडब्ल्यू ग्रुप की पोर्ट कंपनी जेएसडब्ल्यू इंफ्रा अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है. सज्जन जिंदल की कंपनी का यह आईपीओ 25 सितंबर को खुल सकता हैं. मनीकंट्रोल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस आईपीओ के जरिए कुल 2800 से 2850 करोड़ रुपये जुटाने की प्लानिंग कर रही है.

क्या है आईपीओ का प्राइस बैंड?

ध्यान देने वाली बात ये है कि इस आईपीओ में कंपनी पूरी राशि को फ्रेश शेयर के जरिए जारी करेगी. ऐसे में ऑफर फॉर सेल के जरिए शेयरों की बिक्री नहीं होगी. फिलहाल कंपनी ने इस आईपीओ के प्राइस बैंड का खुलासा नहीं किया है और जल्द इसके बारे में जानकारी दी जाएगी.

कंपनी फंड का कहां करेगी इस्तेमाल?

मनी कंट्रोल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस आईपीओ के जरिए जुटाई गई 880 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी अपने कर्ज को वापस करने के लिए करेगी. वहीं 1,029.04 करोड़ रुपये का इस्तेमाल जयगढ़ पोर्ट के विस्तार के लिए किया जाएगा. ध्यान देने वाली बात ये है कि जून 2023 तक कंपनी पर कुल 4,228.39 करोड़ रुपये का कर्ज था. इसके अलावा कंपनी बाकी बची रकम का इस्तेमाल कॉरपोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी. खबरों के मुताबिक इस इश्यू में कंपनी 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 फीसदी हिस्सा हाई नेट इंडिविजुअल्स और 10 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व किया गया है.

क्या करती है कंपनी

जेएसडब्ल्यू इंफ्रा का दावा है कि वह देश की दूसरी सबसे बड़ी कमर्शियल पोर्ट ऑपरेटर है. इस कंपनी ने बाजार नियामक सेबी के पास 9 मई को DHRP जमा करवाए थे. यह जेएसडब्ल्यू ग्रुप स्टील, एनर्जी, इंफ्रा, एनर्जी आदि कई तरह के सेक्टर में काम करती है.

ये भी पढ़ें-

Birth Certificate: अगले महीने से बदल रहा है नियम, आधार से लेकर डीएल तक... सिर्फ बर्थ सर्टिफिकेट से हो जाएंगे कई काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget