एक्सप्लोरर

Johnson's Baby Powder Licence: महाराष्ट्र FDA ने कैंसिल किया जॉनसन बेबी पाउडर का लाइसेंस! जांच में फेल हो गया था सैंपल

Johnson & Johnson: जॉनसन बेबी पाउडर में पीएच वैल्यू मानक के अनुसार नहीं पाए गए हैं. FDA ने मुंबई, मुलुंड, पुणे और नासिक से जॉनसन बेबी पाउडर के सैंपल को कोलकाता के लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजा था

Johnson Baby Powder: देश में पिछले कई सालों से बच्चों का पाउडर बेचने वाली कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन प्राइवेट लिमिटेड (Johnson & Johnson) को बहुत बड़ा झटका लगा है. महाराष्ट्र सरकार ने जॉनसन बेबी पाउडर (Johnson Baby Powder) के लाइसेंस को कैंसिल कर दिया है. ऐसे में कंपनी अब मार्केट में अपने बेबी पाउडर प्रोडक्ट्स नहीं बेच पाएंगी.

FDA (Food and Drug Administration) ने मुंबई और मुलुंड में  जॉनसन बेबी पाउडर की मैन्यूफैक्चरिंग और सेल दोनों पर ही रोक लगा दी गई है. ध्यान देने वाली बात ये है कि महाराष्ट्र FDA ने मुंबई, मुलुंड, पुणे और नासिक से जॉनसन बेबी पाउडर के कई सैंपल मंगवाए थे. इस सभी सैंपल्स की जांच की गई जिसमें मुंबई और मुलुंड के सैंपल्स टेस्ट में फेल हो गए.

कंपनी को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस
FDA की जांच में जॉनसन बेबी पाउडर के सैंपल फेल होने के बाद कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. FDA ने अपनी जांच में पाया कि इस पाउडर में कई ऐसी चीजें मिली हैं जिससे छोटे बच्चों की स्किन को नुकसान पहुंच सकता है. इसके साथ ही कंपनी को प्रोडक्ट वापस लेने का आदेश दिया गया है और कंपनी के लाइसेंस को भी कैंसिल कर दिया है.FDA ने यह कार्रवाई ड्रग एंड एडमिनिस्ट्रेशन एक्ट, 1940  के तहत की है.

जॉनसन बेबी के सैंपल हो गए टेस्ट में फेल
जॉनसन बेबी के पाउडर में पीएच वैल्यू मानक के अनुसार नहीं पाए गए हैं. FDA ने मुंबई, मुलुंड, पुणे और नासिक से जॉनसन बेबी पाउडर के सैंपल को कोलकाता के लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजा था जिसकी रिपोर्ट अब आई है. इस टेस्ट में पाउडर में पीएच वैल्यू (PH Value) मानक के मुताबिक नहीं पाएं गए हैं. इसके बाद से FDA ने जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर के लाइसेंस को कैंसिल कर दिया और मार्केट से प्रोडक्ट को हटाने का आदेश दिया है.

पहले भा कंपनी पर हुए कई केस
अमेरिकी फर्म कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर की डिमांड भारत में बहुत ज्यादा रही है. कंपनी बेबी पाउडर के साथ-साथ ऑयल, सोप, शैंपू आदि जैसे कई बेबी प्रोडक्ट्स बेंचती हैं. पिछले कुछ समय में कंपनी के ऊपर कई तरह के केस पूरी दुनिया में हुए हैं. कंपनी पर आरोप लगा है कि इसके इस्तेमाल से कैंसर जैसी बड़ी बीमारी भी हो सकती है. कंपनी ने पिछले महीने यह ऐलान कर दिया था कि वह साल 2023 से टैल्कम पाउडर को बेचना बंद कर देगी. 

ये भी पढ़ें-

Card Tokenization: 1 अक्टूबर से क्रेडिट-डेबिट कार्ड यूजर्स को मिलेगी ये सुविधा! फ्रॉड से बचने के लिए तुरंत करें ये काम

Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें आज के नए रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget