एक्सप्लोरर

John Abraham Bungalow: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने मुंबई के पॉश इलाके में खरीदा 70.83 करोड़ रुपये का बंगला

Mumbai Real Estate: बॉलीवुड हीरो जॉन अब्राहम ने मुंबई के पॉश इलाके खार के लिंकिंग रोड पर महंगा बंगला खरीदा है. इसके लिए जॉन 4.24 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है.

Mumbai Real Estate: बॉलीवुड के एक्शन हीरो जॉन अब्राहम (John Abraham) ने मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट (Mumbai Real Estate) में एक बड़ी डील की है. उन्होंने खार के लिंकिंग रोड (Linking Road) पर लगभग 70.83 करोड़ रुपये में एक बंगला खरीदा है. इसके लिए जॉन अब्राहम ने 4.24 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी (Stamp Duty) चुकाई है. लिंकिंग रोड पर प्रॉपर्टी की कीमतें बहुत हाई हैं. 

खार के पॉश लिंकिंग रोड पर खरीदा बंगला 

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉन अब्राहम ने खार के जिस लिंकिंग रोड पर यह बंगला खरीदा है, वह रिहायशी इलाका है. स्थानीय ब्रोकरों के हिसाब से इस इलाके में प्रॉपर्टी की कीमतें 40 हजार से 90 हजार रुपये प्रति स्क्वायर फीट हैं. यह कीमत एरिया और प्रॉपर्टी की ग्रेड पर निर्भर करती है. 

लगभग 4.24 करोड़ रुपये स्टाम्प ड्यूटी भी भरी

बॉलीवुड अभिनेता का यह बंगला 5416 स्क्वायर फीट एरिया में फैला हुआ है. इसके अलावा साथ में 7722 स्क्वायर फीट जमीन भी लगी हुई है. इंडेक्स टैप के अनुसार, खार का लिंकिंग रोड एरिया मुंबई के पॉश इलाकों में गिना जाता है. इस इलाके में कई शिक्षण संस्थान भी बने हुए हैं. यह सौदा 27 दिसंबर, 2023 को किया गया और लगभग 4.24 करोड़ रुपये स्टाम्प ड्यूटी भी भरी गई है. इस संबंध में अभिनेता से संपर्क साधने की कोशिश की गई. मगर, अभी तक उनका कोई जवाब नहीं मिल पाया है.  

पुराने स्टार्स को बंगले और नए पसंद करते हैं अपार्टमेंट 

मुंबई के सिनेमा जगत में एक रोचक बात यह है कि पुराने जमाने के स्टार्स आज भी बंगलों में रहना पसंद करते हैं, जबकि नए जमाने के हीरो-हीरोइन मुंबई में स्पेस की कमी के चलते हाई राइज अपार्टमेंट्स में रहना पसंद करते हैं. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के कई बंगले मुंबई में हैं. हाल ही में वह अपने एक मशहूर बंगले प्रतीक्षा (Prateeksha) को बेटी श्वेता नंदा (Shweta Nanda) को देकर चर्चाओं में आए थे. जुहू में स्थित यह बंगला 890.47 और 674 स्क्वायर मीटर के दो प्लॉट पर बना हुआ है. इस प्रॉपर्टी की गिफ्ट डीड (Gift Deed) 8 नवंबर को साइन की गई थी. इस ट्रांजेक्शन पर 50.65 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी दी गई थी.

ये भी पढ़ें

Savings in India: बज रही खतरे की घंटी, भारतीय परिवारों की बचत घटी, घर और गाड़ियों के लिए जमकर ले रहे कर्ज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर प्रदेश में बढ़े CNG के दाम, 2.25 रुपए महंगी हुई, आज 1 नवंबर से नई दरें लागू
उत्तर प्रदेश में बढ़े CNG के दाम, 2.25 रुपए महंगी हुई, आज 1 नवंबर से नई दरें लागू
बेंगलुरु से प्रयागराज का फ्लाइट किराया 27 हजार, पेरिस का सिर्फ 24 हजार
बेंगलुरु से प्रयागराज का फ्लाइट किराया 27 हजार, पेरिस का सिर्फ 24 हजार
यूनियन बैंक के लॉकर से गायब हुए गहने, अब कौन भरेगा नुकसान?
यूनियन बैंक के लॉकर से गायब हुए गहने, अब कौन भरेगा नुकसान?
जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश: 35 साल पुरानी कंपनी, 58 करोड़ रेवेन्यू, Trans Bharat Aviation को जानिए
जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश: 35 साल पुरानी कंपनी, 58 करोड़ रेवेन्यू, Trans Bharat Aviation को जानिए

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget