एक्सप्लोरर

Jobs In Samsung: छंटनी के दौर में सैमसंग इंडिया करेगी बंपर भर्ती, 1000 इंजीनियरों को बहुत जल्द देगी नौकरी

Jobs In Samsung: सैमसंग इंडिया ने आज एक बड़ी खुशखबरी दी है कि वो देश में 1000 यंग इंजीनियर्स को नौकरी देने का प्लान बना चुकी है और बहुत जल्द इस योजना को पूरा कर लिया जाएगा.

Jobs In Samsung: ऐसे समय में जब बड़ी टेक कंपनियां दुनिया भर में हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं, सैमसंग ने बुधवार को कहा कि वह भारत में अपने आरएंडडी संस्थानों में अत्याधुनिक तकनीकों पर काम करने के लिए आईआईटी और शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों से लगभग 1,000 इंजीनियरों को नियुक्त करेगी. नया कार्यबल अगले साल बेंगलुरु में सैमसंग आरएंडडी इंस्टीट्यूट-बैंगलोर (एसआरआई-बी), सैमसंग आरएंडडी इंस्टीट्यूट-नोएडा, सैमसंग आरएंडडी इंस्टीट्यूट-दिल्ली और सैमसंग सेमीकंडक्टर इंडिया रिसर्च में शामिल होगा.

कंपनी के साथ 2023 में जुड़ेंगे यंग इंजीनियर्स
ये युवा इंजीनियर कंपनी के साथ 2023 में जुड़ेंगे और उसके बेंगलुरु, नोएडा, दिल्ली के आरएंडडी संस्थानों और बेंगलुरु में सैमसंग सेमीकंडक्टर इंडिया रिसर्च में नेक्स्ट जेनरेशन की टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे. नए कर्मचारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निग, इमेज प्रोसेसिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), कनेक्टिविटी, क्लाउड, बिग डेटा, बिजनेस इंटेलिजेंस, प्रेडिक्टिव एनालिसिस, सिस्टम-ऑन-ए-चिप (एसओसी) जैसी नए जमाने की तकनीकों पर काम करेंगे.

क्या कहना है सैमसंग इंडिया का
सैमसंग इंडिया के HR प्रमुख समीर वधावन ने कहा, "सैमसंग के अनुसंधान और विकास केंद्रों का उद्देश्य भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों से नई प्रतिभाओं को नियुक्त करना है, जो भारत-केंद्रित नवाचारों सहित सफल नवाचारों, प्रौद्योगिकियों, उत्पादों और डिजाइनों पर काम करेंगे, जो लोगों के जीवन को समृद्ध बनाते हैं. यह डिजिटल इंडिया को सशक्त बनाने के हमारे विजन को आगे बढ़ाएगा."

इन फील्ड के इंजीनियर्स को मिलेगा सैमसंग में नौकरी का मौका
सैमसंग कंप्यूटर विज्ञान और संबद्ध शाखाओं, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, एम्बेडेड सिस्टम और संचार नेटवर्क जैसे कई क्षेत्रों से इंजीनियरों की भर्ती करेगी. इसके अलावा कंपनी मैथमेटिक्स और कंप्यूटिंग और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग जैसे स्ट्रीम से भी हायरिंग करेगी. हायरिंग के इस सीजन में, सैमसंग आर एंड डी सेंटर शीर्ष आईआईटी से लगभग 200 इंजीनियरों को नियुक्त करेगा. उन्होंने आईआईटी और अन्य शीर्ष संस्थानों में छात्रों को 400 से अधिक प्री-प्लेसमेंट ऑफर भी पेश किए हैं.

सैमसंग रिसर्च सेंटर्स को जानें
भारत में सैमसंग रिसर्च सेंटर्स ने अब तक विभिन्न क्षेत्रों में 7,500 से ज्यादा पेटेंट दायर किए हैं. इनमें से कई पेटेंट सैमसंग के फ्लैगशिप गैलेक्सी स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, नेटवर्क उपकरण और डिजिटल एप्लिकेशन सहित अन्य में कमर्शियलाइजेशन के लिए किए गए हैं.

ये भी पढ़ें

Cryptocurrency Rate Today 30 November: बिटकॉइन और इथेरियम के दाम में बढ़त, जानें दोनों के ग्लोबल और इंडियन रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget