एक्सप्लोरर

हम और आप देखते रह गए IPL 2025 का फाइनल, उधर अंबानी ने कर ली ताबड़तोड़ कमाई; जानें कैसे?

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL की पहली ट्रॉफी अपने नाम कर ली. इस फाइनल मैच की यादें क्रिकेट प्रेमियों संग हमेशा जुड़ी रहेंगी. इस बीच, BCCI सहित तमाम ब्रॉडकास्टर्स ने मोटी कमाई भी की.

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मेगा फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसका लुत्फ करोड़ों जनता ने उठाया. इस साल फाइनल मैच 64.3 करोड़ दर्शकों ने देखा है. 22 मार्च से शुरू हुए आईपीएल सीजन 2025 का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर जियो हॉटस्टार है. इस साल हॉटस्टार और जियो सिनेमा के मर्जर के बाद इसमें मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की 63.16 हिस्सेदारी है. 

हर सीजन में होती है जबरदस्त कमाई

आईपीएल से BCCI की तगड़ी कमाई तो हुई ही है, लेकिन पहले एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था कि आईपीएल 2025 में टेलीविजन, डिजिटल प्लेटफॉर्म में दिखाए जाने वाले विज्ञापनों और टीम स्पॉन्सरशिप से 6000-7000 करोड़ रुपये के बीच मुनाफे की उम्मीद है.

इस साल आईपीएल के दौरान जियोस्टार ने विज्ञापन से 6,000 करोड़ रुपये की भारी कमाई का लक्ष्य रखा था. इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2025 में कंपनी 4,500 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का टारगेट लेकर चल रही है. यह पिछले साल टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जेनरेट हुए 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. 

किस तरह से कंपनी को होता है मुनाफा? 

अब जाहिर सी बात है कि मैच देखने के लिए लोग जियोस्टार का सब्सक्रिप्शन खरीदेंगे, तो इससे कंपनी को मुनाफा होगा क्योंकि सब्सक्रिप्शन प्लांस से कंपनी की अच्छी-खासी कमाई होगी. इसके अलावा, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान दिखाए जाने वाले विज्ञापनों से भी कंपनी मोटी कमाई करती है.

आमतौर पर आईपीएल मैच के दौरान दस सेकेंड के एक विज्ञापन के लिए 18 से 19 लाख चार्ज किए जाते हैं. हालांकि, इस बार फीस में 20 से 30 परसेंट इजाफा होने का भी जिक्र किया गया था. 

अंबानी की हुई कितनी कमाई?  

कंपनी अपना प्रचार बढ़ाने के लिए एड का सहारा लेती हैं और जियोस्टार जैसे ब्रॉडकास्टर्स इसके एवज में उनसे मोटी रकम वसूलते हैं. फिलहाल इस बात की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है कि इस साल मैच के दौरान मुकेश अंबानी को कितना मुनाफा हुआ, लेकिन फाइनल मैच को लेकर लोगों में जिस तरह का क्रेज था उसे देखकर कहा जा सकता है कि अंबानी ने ताबड़तोड़ कमाई की होगी. 

ये भी पढ़ें:

क्या एसी का स्विच ऑन करते वक्त इन बातों का आया है ख्याल? इस तरह से कर रहे अपना और कुदरत का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget