एक्सप्लोरर

Jio Fin Bond Issue: आने वाला है जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का पहला बॉन्ड इश्यू, इतना फंड जुटाने की है तैयारी

Jio Financial Services: मुकेश अंबानी की कंपनी फंड जुटाने के लिए अपना पहला बॉन्ड इश्यू लाने की तैयारी में है. इसके लिए कंपनी की मर्चेंट बैंकर्स के साथ बातचीत चल रही है...

रिलायंस समूह की वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज जल्दी अपना पहला बॉन्ड इश्यू लेकर आने वाली है. इसके लिए कंपनी पहले से ही मर्चेंट बैंकर्स के साथ बातचीत कर रही है. कंपनी इस बॉन्ड इश्यू से बड़ा फंड जुटाने की तैयारी में है. कुछ खबरों में ऐसा दावा किया जा रहा है.

अंतिम तिमाही में आने की उम्मीद

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी की हाल ही में लिस्ट हुई ये कंपनी अपने पहले बॉन्ड इश्यू से 5000 करोड़ रुपये से 10 हजार करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट में चार बैंकरों के हवाले से ये बात कही गई है. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का पहला बॉन्ड इश्यू चालू वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में यानी जनवरी-मार्च 2024 के दौरान आ सकता है.

अभी इतना है शेयर का भाव

जियो फाइनेंशियल को हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग कर शेयर बाजार में लिस्ट किया गया है. अगस्त में लिस्टिंग के बाद इसके शेयरों के भाव में लगातार गिरावट आई है. अभी तक इसका शेयर 13.50 फीसदी के करीब डाउन चल रहा है. आज सोमवार का कारोबार समाप्त होने के बाद जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर 2.40 फीसदी गिरकर 215.50 रुपये पर बंद हुआ.

इस काम में लगी हुई है कंपनी

बॉन्ड इश्यू के बारे में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है. वहीं रॉयटर्स की रिपोर्ट की मानें तो कंपनी बॉन्ड इश्यू से पहले क्रेडिट रेटिंग से लेकर अन्य जरूरी मंजूरियां हासिल करने की प्रक्रिया में है. एक बार सारी मंजूरियां मिल जाने और क्रेडिट रेटिंग होने के बाद बॉन्ड इश्यू का रास्ता साफ हो जाएगा.

ट्रिपल ए रेटिंग मिलने की उम्मीद

रिपोर्ट में एक्सपर्ट के हवाले से बताया गया है कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को एएए क्रेडिट रेटिंग मिल सकती है, क्योंकि कंपनी में प्रमोटर्स की मजबूत हिस्सेदारी है. बॉन्ड की प्राइसिंग टेनोर और इश्यू के समय कंपनी की बैलेंस शीट जैसे फैक्टर्स पर निर्भर करेगी. यह रिलायंस इंडस्ट्रीज की तुलना में 10-20 बेसिस पॉइंट ज्यादा रह सकती है.

ये भी पढ़ें: लुढ़क गए ऑटो और फाइनेंशियल शेयर, लगातार दूसरे दिन नुकसान में रहा शेयर बाजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget