एक्सप्लोरर

Share Market Closing 20 November: लुढ़क गए ऑटो और फाइनेंशियल शेयर, लगातार दूसरे दिन नुकसान में रहा शेयर बाजार

Share Market Closing Today: पिछले सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को भी बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी. हालांकि साप्ताहिक आधार पर बाजार फायदे में रहा था...

Share Market Closing on 20 November: घरेलू बाजार ने आज सोमवार को नुकसान के साथ नए सप्ताह की खराब शुरुआत की. सोमवार का कारोबार समाप्त होने के बाद दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई. इस तरह पिछले सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को शुरू हुआ नुकसान का सिलसिला आज लगातार दूसरे दिन भी बरकरार रहा. आज के कारोबार में ऑटो और फाइनेंशियल शेयरों पर ज्यादा दबाव दिखा.

आज इतने नुकसान में रहा बाजार

दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी ने सप्ताह के पहले दिन कारोबार की शुरुआत ही गिरावट के साथ की थी. सेंसेक्स हल्के नुकसान के साथ 65,787.51 अंक पर खुला था. पूरे दिन के कारोबार में बाजार ज्यादातर समय लाल निशान में ही रहा था. एक समय तो सेंसेक्स 65,550 अंक से भी नीचे चला आया था. कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 139.58 अंक यानी 0.21 फीसदी के नुकसान के साथ 65,655.15 अंक पर बंद हुआ.

निफ्टी ने भी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की और लगभग पूरे दिन नुकसान में ही रहा. कारोबार समाप्त होने के बाद निफ्टी करीब 37 अंक के नुकसान के साथ 19,695 अंक के पास बंद हुआ.

थम गई बाजार की लगातार तेजी

इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 187.75 अंक यानी 0.28 फीसदी के नुकसान के साथ 65,794.73 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी 33.40 अंक यानी 0.17 फीसदी के नुकसान के साथ 19,731.80 अंक पर रहा था. साप्ताहिक आधार पर बात करें तो बाजार लगातार तीन सप्ताह से तेजी दर्ज कर रहा है. बाजार की लगातार तेजी पर पिछले सप्ताह के अंतिम दिन से थोड़ी लगाम लगी है.

नुकसान में रहे ये बड़े शेयर

सप्ताह के पहले दिन के कारोबार में सबसे ज्यादा नुकसान में फाइनेंशियल और ऑटो सेक्टर के शेयर रहे. सेंसेक्स के शेयरों को देखें तो सबसे ज्यादा नुकसान में बजाज फाइनेंस का शेयर रहा, जिसके भाव में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई. बजाज फिनसर्व भी 1 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में रहा. महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर करीब 2 फीसदी और टाटा मोटर्स करीब 1 फीसदी के नुकसान में रहा. अल्ट्राटेक सीमेंट के भाव में करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट आई.

आईटी शेयरों ने दिया अहम सहारा

दूसरी ओर भारती एयरटेल का भाव करीब 1.75 फीसदी के फायदे में रहा. एचसीएल टेक और विप्रो के शेयर भी 1-1 फीसदी से ज्यादा के फायदे में रहे. आईटी शेयरों की तेजी ने आज बाजार की गिरावट पर अंकुश लगाया. टीसीएस और टेक महिंद्रा के भाव में भी तेजी दर्ज की गई. आईटी सेक्टर के बड़े शेयरों में सिर्फ इंफोसिस मामूली नुकसान में रहा.

ये भी पढ़ें: मल्टीबैगर नहीं, यहां सबसे ज्यादा पैसे लगाते हैं भारतीय रिटेलर, ऐसा है पिछले एक दशक का इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बढ़ेगी ESIC की मंथली सैलरी लिमिट? सरकार ने संसद में दे दी पूरी जानकारी
क्या बढ़ेगी ESIC की मंथली सैलरी लिमिट? सरकार ने संसद में दे दी पूरी जानकारी
महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में बहार, 78000 के पार सेंसेक्स; निफ्टी में भी तेजी
महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में बहार, 78000 के पार सेंसेक्स; निफ्टी में भी तेजी
एक झटके में 1290 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी कीमत; जानें गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट
एक झटके में 1290 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी कीमत; जानें गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट
14 और 19 किलो वाले सिलेंडर की आज कितनी है कीमत? बुकिंग से पहले जानें लेटेस्ट LPG रेट
14 और 19 किलो वाले सिलेंडर की आज कितनी है कीमत? बुकिंग से पहले जानें लेटेस्ट LPG रेट

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget