एक्सप्लोरर

Jio Financial Listing: अंबानी के खाते आने वाली है बड़ी उपलब्धि, बाजार में उतरते ही कई रिकॉर्ड बना देगी ये कंपनी

Jio Financial Services IPO: देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी जल्दी ही शेयर बाजार में नई सनसनी पैदा करने वाले हैं और नई कंपनी के बाजार में लिस्ट होते ही नए रिकॉर्ड बनने वाले हैं...

देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी का भारतीय शेयर बाजारों में भी काफी दबदबा है. उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी है और उसके शेयरों की घट-बढ़ से घरेलू बाजार पर सबसे ज्यादा असर होता है. अब अंबानी घरेलू शेयर बाजार में नए सिरे से हलचल मचाने की तैयारी में हैं और मजेदार है कि नई कंपनी के आते ही कुछ नए रिकॉर्ड भी बनने वाले हैं.

डिमर्जर के बाद लिस्टिंग की तैयारी

तेल से लेकर रिटेल तक कारोबारी साम्राज्य चलाने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाल ही में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को डिमर्ज किया है. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को पहले रिलायंस स्ट्रेटजिक इन्वेस्टमेंट के नाम से जाना जाता था. अंबानी की कंपनी आने वाले दिनों में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को बाजार में लिस्ट कराने की तैयारी में है. यह लिस्टिंग घरेलू बाजार और निवेशकों के लिए काफी धमाकेदार होने वाली है.

लिस्ट होते ही बन जाएगी ऐसी कंपनी

हालांकि अभी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग की तारीख के बारे में आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं बताया है. बहरहाल लिस्टिंग जब भी हो, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज बाजार में उतरते ही रिकॉर्ड बनाने वाली है. अभी रिलायंस के इस नए शेयर के लिए जो प्राइस डिस्कवरी हुईहै, उसके हिसाब से लिस्टिंग होते ही जियो फाइनेंशियल सर्विसेज देश की तीसरी सबसे बड़ी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी यानी एनबीएफसी बन जाएगी.

इतना रह सकता है बाजार पूंजीकरण

पैरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग होने के बाद जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर के लिए प्राइस डिस्कवरी 261.85 रुपये प्रति यूनिट की दर से हुई है. इस हिसाब से देखें तो लिस्टिंग के बाद जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का बाजार पूंजीकरण करीब 1.7 लाख करोड़ रुपये हो सकता है. इस वैल्यूएशन से जियो फाइनेंशियल सर्विसेज एक झटके में देश की तीसरी सबसे बड़ी एनबीएफसी बन जाएगी.

कई बड़ी कंपनियां छूट जाएंगी पीछे

एनबीएफसी सेगमेंट में उससे आगे सिर्फ बजाज की दोनों कंपनियां यानी बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व होंगी. बजाज फाइनेंस अभी 4.6 लाख करोड़ रुपये की बाजार वैल्यू के साथ देश की सबसे बड़ी एनबीएफसी है, जबकि 2.6 लाख करोड़ रुपये के साथ बजाज फिनसर्व दूसरे नंबर पर है. लिस्टिंग के बाद जियो फाइनेंशियल सर्विसेज वैल्यू के मामले में एलटीआई माइंडट्री, टाटा स्टील, कोल इंडिया और बजाज ऑटो जैसी कंपनियों से आगे निकल जाएगी.

ये भी पढ़ें: रॉकेट की तरह उड़ा ये छोटा शेयर, 1 लाख को बनाया सवा सात करोड़ रुपये से ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से 11 दिन पहले सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? जानें आज कितना है दाम
दिवाली से 11 दिन पहले सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? जानें आज कितना है दाम
क्या आज होने वाला है DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी
क्या आज होने वाला है DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी
क्या करवा चौथ पर बंद रहेंगे बैंक? जानें छुट्टी की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं
क्या करवा चौथ पर बंद रहेंगे बैंक? जानें छुट्टी की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget