एक्सप्लोरर

Multibagger Stocks 2023: रॉकेट की तरह उड़ा ये छोटा शेयर, 1 लाख को बनाया सवा सात करोड़ रुपये से ज्यादा

Best Multibagger Stocks: इसकी गिनती महज कुछ साल पहले तक पेनी स्टॉक में की जाती थी, लेकिन इसने ऐसी उड़ान भर कि सारे इन्वेस्टर मालामाल हो गए...

शेयर बाजार में इस तरह के कई स्टॉक देखने को मिलते हैं, जो कुछ सालों में ऐसा रिटर्न देने में कामयाब रहते हैं, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं. आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने महज 1-1 लाख के निवेश को सवा सात करोड़ रुपये से भी ज्यादा बनाया है. इस स्टॉक का नाम है कैपलिन पॉइंट लेबोरेटरीज (Caplin Point Laboratories).

इतनी छोटी है कंपनी

कैपलिन पॉइंट लैब का शेयर शुक्रवार को एनएसई पर 1 फीसदी की तेजी के साथ 948 रुपये पर बंद हुआ था. अभी इस कंपनी का मार्केट कैप 7,200 करोड़ रुपये है. यह कंपनी करीब 3 दशक पुरानी है और चेन्नई में हेडक्वार्टर है. अभी कंपनी के कर्मचारियों की संख्या करीब 3000 है. मेडिकल लाइन से जुड़े इस शेयर ने रॉकेट की तरह परफॉर्म किया है.

अच्छे रहे हैं बीते छह महीने

पिछले पांच दिनों में Caplin Point Laboratories के शेयर में 8.50 फीसदी की तेजी आई है, जबकि पिछले एक महीने में यह शेयर करीब 20 फीसदी ऊपर चढ़ा है. पिछले छह महीने के दौरान शेयर का भाव 36 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है, जबकि जनवरी से अब तक इसकी तेजी करीब 31 फीसदी की रही है.

इस तरह से रहा हाल में रिटर्न

बीच में इस शेयर की चाल थोड़ी प्रभावित भी हुई थी, जिसके चलते बीते एक साल में इसका रिटर्न 16 फीसदी के आस-पास रहा है. वहीं 5 साल की बात करें तो इसकी तेजी 140 फीसदी के आस-पास रही है. लॉन्ग टर्म में यह स्टॉक पैसा बनाने की मशीन साबित हुआ है. अभी इसका भाव 950 रुपये के पास है, लेकिन आज से करीब 14 साल पहले इसका एक शेयर महज 1.30 रुपये में मिल रहा था.

डेढ़ रुपये से भी कम था भाव

बाजार के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2009 में Caplin Point Laboratories का एक शेयर 1.30 रुपये में मिल रहा था. 14 साल पहले के भाव से अभी के भाव की तुलना करें तो पता चलता है कि अगर कोई इन्वेस्टर उस समय इस कंपनी के शेयरों में सिर्फ 1 लाख रुपये लगाया होता और उसे होल्ड करके रखता तो उसके इन्वेस्टमेंट की वैल्यू बढ़कर करीब 7.28 करोड़ रुपये हो गई होती.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: इस क्रिकेटर ने खरीदी एक करोड़ की कार, IPL ने बनाया मालामाल, इतनी है पूरी दौलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रॉपर्टी खरीदारों की बल्ले-बल्ले! यूपी के रियल एस्टेट में बंपर तेजी
प्रॉपर्टी खरीदारों की बल्ले-बल्ले! यूपी के रियल एस्टेट में बंपर तेजी
60 साल बाद भारत आई ब्रिटेन की मशहूर लायन बीयर, कितनी है इसकी कीमत?
60 साल बाद भारत आई ब्रिटेन की मशहूर लायन बीयर, कितनी है इसकी कीमत?
इनकम टैक्स रिफंड में देरी? आपने तो नहीं कर दी ये गलतियां, अभी समझ लें
इनकम टैक्स रिफंड में देरी? आपने तो नहीं कर दी ये गलतियां, अभी समझ लें
नहीं लगेगा एक भी पैसा, लेकिन मिलेंगे पूरे 25000; बड़े काम की है सरकार की यह स्कीम
नहीं लगेगा एक भी पैसा, लेकिन मिलेंगे पूरे 25000; बड़े काम की है सरकार की यह स्कीम

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget