एक्सप्लोरर

मुकेश अंबानी की इस कंपनी में पैसा लगाने वाले शेयरहोल्डर्स होंगे मालामाल, मोटे डिविडेंड का हुआ ऐलान

Jio Financial Services: दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी जियो फाइनेंशियल ने गुरुवार को अपने निवेशकों के लिए मोटे डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी ने Q4 के नतीजे जारी कर दिए हैं.

Jio Financial Services: रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप की कंपनी जियो फाइनेंशियल ने गुरुवार को मार्च तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है. साथ ही कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए तगड़े डिविडेंड की भी घोषणा की है. यह जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की तरफ से शेयरधारकों को दिया जाने वाला पहला कैश रिवॉर्ड होगा. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए 0.50 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड की सिफारिश की है. 

कंपनी ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की गई है. हालांकि, कंपनी ने नतीजे के ऐलान के साथ डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट की जानकारी नहीं दी है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि इसकी जानकारी सही समय पर दे दी जाएगी. 

इतना रहा Q4 में कंपनी का नेट प्रॉफिट

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने गुरुवार को बताया कि कंपनी ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 1.8 परसेंट की बढ़त के साथ 316.11 करोड़ रुपये की ग्रोथ दर्ज की. जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 310.63 करोड़ रुपये था. तीसरी तिमाही में यह 295 करोड़ था. कंपनी का रेवेन्यू 518 करोड़ रहा, जो पिछले वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में 418 करोड़ थी. यह एक साल में 24 परसेंट की वृद्धि को दर्शाती है. 

डिविडेंड क्या होता है?

जब कंपनी अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा अपने शेयरहोल्डर्स को देती है, तो उसे डिविडेंड कहते हैं. यह कंपनी में निवेश के लिए शेयरधारकों को दिया जाने वाला एक तरह का पुरस्कार है. 

कंपनी के शेयर का प्रदर्शन

गुरुवार को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर बीएसई पर 246.45 रुपये पर बंद हुए, जो पिछले बंद भाव 242.25 रुपये से 1.73 परसेंट ज्यादा है. गुरुवार को शेयर 242.75 रुपये पर खुला और दिन के कारोबार में यह 248 रुपये के इंट्राडे हाई को छू लिया. वहीं, स्टॉक का न्यूनतम स्तर 238.25 रुपये रहा. 

ये भी पढ़ें:

टैरिफ को लेकर अब Goldman Sachs ने दी चेतावनी, चीनी शेयरों से 800 अरब अमेरिकी डॉलर का हो सकता है आउटफ्लो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget