एक्सप्लोरर

ब्लैक मंडे की भविष्यवाणी करने वाले ने अब जताई मंदी की आशंका, स्टॉक मार्केट में 'भूकंप' के बीच निवेशकों को दी ये बड़ी सलाह

Trump Tariff: 'ब्लैक मंडे' की भविष्यवाणी करने वाले जिम क्रैमर ने आने वाले समय में मंदी की आशंका जताई. हालांकि, उन्होंने हड़बड़ी में निवेशकों को शेयर न बेचने की सलाह दी.

Trump Tariff: फाइनेंशियल कॉमेंटेटर और CNBC के शो मैड मनी के होस्ट जिम क्रैमर ने शनिवार को 'ब्लैड मंडे' की भविष्यवाणी की थी. अब उन्होंने मंदी की आशंका जताई है. हालांकि, उन्होंने निवेशकों से हड़बड़ाहट में शेयर बेचने का बचने का आग्रह किया है. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के जवाब में सोमवार को एशियाई बाजारों में आई भारी गिरावट के बाद उन्होंने यह टिप्पणी की. 

मंदी पर क्रैमर ने क्या कहा? 

क्रैमर का कहना है कि टैरिफ की वजह से अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आने वाले समय में महामंदी जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी क्योंकि संस्थाएं अब भी मजबूत हैं.  

सीएनबीसी ने क्रैमर के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा, ''मुझे नहीं लगता है कि पूरी आर्थिक व्यवस्था खतरे में है. मुझे यह भी नहीं लगता कि बड़े-बड़े बैंक विफल हो जाएंगे. मुझे निश्चित रूप से चीजें रास नहीं आ रही हैं. राष्ट्रपति की गलत योजनाओं के चलते हमारे मंदी की ओर बढ़ने की भी संभावना है, लेकिन हम किसी न किसी तरह से इससे बाहर निकल आएंगे.''

शेयर बाजार को शांत कर सकते हैं ट्रंप

क्रैमर ने कहा कि ट्रंप चाहे तो शेयर बाजार को शांत कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें तीन काम करने होंगे- महंगाई को काबू में रखना होगा, नए व्यापार सौदे जल्दी करने होंगे, नौकरियों को स्थिर बनाए रखना होगा. क्रैमर ने कहा कि अगर ट्रंप व्यापार संबंधों को मजबूत बनाने की जगह चीन को मजा चखाने या मैन्युफैक्चरिंग को अमेरिका में वापस लाने पर ज्यादा फोकस करते हैं, तो निवेशकों की परेशानी बढ़ सकती है. 

अमेरिकी शेयर बाजार का हाल 

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. एक तरफ  S&P 500 इंडेक्स में 0.2 परसेंट तक लुढ़का. वहीं, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 349 अंक या 0.9 परसेंट तक की गिरावट आई और नैस्डैक कंपोजिट में 0.1 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई.

इन तीनों इंडेक्स ने कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ की. बाद में ग्लोबल मार्केट में और भी ज्यादा गिरावट के साथ डॉव जोंस 1,700 अंक तक लुढ़क गया. हालांकि, देर सुबह अचानक इसमें 900 अंकों का उछाल भी आया. इस बीच, S&P 500 4.7 परसेंट की गिरावट के साथ 3.4 परसेंट तक पहुंच गया, जो हाल के सालों में इसमें आई सबसे बड़ी उछाल है.  

ये भी पढ़ें: 

ब्लैक मंडे के बाद एशियाई बाजार ने किया बाउंस बैक, 6% उछला टोक्यो का Nikkei इंडेक्स, निफ्टी में सुधार के संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget