एक्सप्लोरर

ब्लैक मंडे के बाद एशियाई बाजार ने किया बाउंस बैक, 6% उछला टोक्यो का Nikkei इंडेक्स, निफ्टी में सुधार के संकेत

Asian Stock Market: Nikkei 225 इंडेक्स 5.81% या 1,809.92 पॉइंट चढ़कर 32,946.50 पर पहुंच गया. Topix इंडेक्स भी 6.20% या 141.82 पॉइंट की बढ़त के साथ 2,430.48 पर दिखा.

Asian Stock Market: ट्रंप के टैरिफ के चलते एक दिन पहले ग्लोबल बाजार में उथल-पुथल के एक दिन बाद जापान के स्टॉक मार्केट में सुधार देखा गया. Tokyo का Nikkei इंडेक्स सोमवार को जहां  7.8% लुढ़क गया था, वहीं मंगलवार की सुबह इसने जोरदार वापसी की और करीब 6% की बढ़त के साथ ट्रेड किया. जबकि,  Nikkei 225 इंडेक्स 5.81% या 1,809.92 पॉइंट चढ़कर 32,946.50 पर पहुंच गया. Topix इंडेक्स भी 6.20% या 141.82 पॉइंट की बढ़त के साथ 2,430.48 पर दिखा. जबकि, दूसरी तरफ दक्षिण कोरिया का Kospi इंडेक्स भी करीब 2 प्रतिशत के ऊपर ट्रेड कर रहा था.

इन सब संकेतों से ये साफ जाहिर है कि एक दिन पहले जिस तरह का भूचाल एशियाई बाजार में दिखा थी, उसमें कुछ राहत देखने को मिल रही है. इससे पहले, अमेरिकी मार्केट में भारी गिरावट दिखी, जहां डाउ जोन्स 0.91% यानी 349 प्वाइंट गिरकर 37965.60 पर बंद हुआ था. नैस्डैक हल्की बढ़त के साथ 15,603.26 पर रहा तो वहीं एस एंड पी का शेयर भी 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,062.25 पर बंद हुआ.

पाकिस्तान में रिकॉर्ड गिरावट

इधर, सोमवार को पाकिस्तान के शेयर बाजार (पीएसएक्स) में सोमवार को बेंचमार्क केएसई-100 सूचकांक में 8,000 से अधिक अंक की गिरावट के कारण एक घंटे के लिए कारोबार स्थगित कर दिया गया. वित्तीय विश्लेषकों ने शेयर बाजार में भारी गिरावट के लिए वैश्विक मंदी की आशंका को जिम्मेदार ठहराया. एक घंटे की स्थगन अवधि के बाद भी, कारोबार फिर से शुरू होने पर पीएसएक्स में 2,000 अंक की और गिरावट आई, जिसके परिणामस्वरूप दिन में कारोबार में यह रिकॉर्ड 8,600 अंक तक टूट गया.

 वैश्विक बाजार में मंदी की आशंकाओं के बीच सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आने से निवेशकों के 14 लाख करोड़ रुपये डूब गए. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 2,226.79 अंक यानी 2.95 प्रतिशत टूटकर 73,137.90 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 3,939.68 अंक का गोता लगाते हुए 71,425.01 अंक पर आ गया था.

निवेशकों को भारी नुकसान

बीएसई पर छोटी कंपनियों का स्मॉलकैप सूचकांक भी 4.13 प्रतिशत के नुकसान में रहा, जबकि मिडकैप में 3.46 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. इस चौतरफा गिरावट का असर यह हुआ कि बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण एक ही कारोबारी सत्र में 14,09,225.71 करोड़ रुपये घटकर 3,89,25,660.75 करोड़ रुपये (4.54 लाख करोड़ डॉलर) रह गया.

हालांकि, कारोबार के अंतिम घंटे में निचले स्तर पर खरीदारी आने से निवेशकों के नुकसान में कमी आई. दोपहर के कारोबार में निवेशकों का नुकसान 20.16 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. बीएसई पर सूचीबद्ध 3,515 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 570 शेयरों में तेजी आई और 140 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ.  

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में हाहाकार से अंबानी-अडानी समेत इन 4 भारतीय अरबपतियों की संपत्तियों में भारी गिरावट, एक दिन में 10 अरब डॉलर साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क के तंज पर अंबानी की रिलायंस का पहला बयान, कंपनी बोली- 'स्टारलिंक का...'
मस्क के तंज पर अंबानी की रिलायंस का पहला बयान, कंपनी बोली- 'स्टारलिंक का...'
देश में महिलाओं की बेरोजगारी दर बढ़ी, शहरी इलाकों में 9.2% पर पहुंची दर
देश में महिलाओं की बेरोजगारी दर बढ़ी, शहरी इलाकों में 9.2% पर पहुंची दर
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget