एक्सप्लोरर

एक-दूजे के हुए जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं शादी की तस्वीरें

Jeff Bezos and Lauren Sanchez Wedding: अमेजन के फाउंडर और उनकी मंगेतर लॉरेन सांचेज शादी के बंधन में बंध गए हैं. लॉरेन ने इंस्टाग्राम पर इसकी एक पोस्ट भी शेयर की है.

Jeff Bezos and Lauren Sanchez Wedding: अमेजन और ब्लू ओरिजिन के फाउंडर जेफ बेजोस और लेखिका, हेलीकॉप्टर पायलट और पेशे से पत्रकार रह चुकीं लॉरेन सांचेज एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. सांचेज ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें पोस्ट कर अपने फैंस को जानकारी दी कि दोनों अब ऑफिशियली मैरिड हैं. 

2018 से शुरू की थी डेटिंग 

शादी से पहले शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें कई हाई प्रोफाइल गेस्ट को लग्जरी होटलों से बाहर निकलते हुए देखा गया. दोनों ने 2018 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया. 14 जुलाई, 2019 को अपनी पहली पत्नी मैकेंजी स्कॉट को तलाक देने के बाद बेजोस ने सांचेज के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी. अरबपति कारोबारी बेजोस ने 2023 में अपनी सुपरयाट पर सांचेज को एक खूबसूरत सी हीरे की अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया था, जिसकी कीमत 2.5 मिलियन डॉलर थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lauren Sánchez Bezos (@laurensanchezbezos)

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई शादी की तस्वीरें

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में से एक में न्यूली मैरिड कपल हाथों में हाथ डाले मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं और उनके आसपास कई सारे मेहमान तालियां बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों में सफेद लेस मरमेड गाउन में सांचेज बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. बेजोस भी शार्प, ब्लैक टक्सीडो में खूब जंच रहे हैं. Vogue को दिए एक इंटरव्यू में सांचेज ने कहा कि उनकी यह ड्रेस महान इतालवी अभिनेत्री सोफिया लॉरेन से प्रेरित है. 

200 हाई प्रोफाइल गेस्ट हुए शामिल

बेजोस और सांचेज ने सैन जियोर्जियो मैगीगोर आइलैंड में एक ब्लैक-टाई सेरेमनी में दोनों को 'आई डू' कहा. इस सेरेमनी के मद्देनजर सैन जियोर्जियो मैगीगोर के चारों ओर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. बताया जा रहा है कि इस ग्रैंड वेडिंग में 200 के लगभग गेस्ट शामिल हुए, जिनमें ओपरा विन्फ्रे, क्रिस जेनर, क्लोए कार्दशियन, किम कार्दशियन, ऐली गोल्डिंग और इवांका ट्रम्प जैसी मशहूर हस्तियां शामिल हुए. 

ये भी पढ़ें: 

काउंटडाउन स्टार्ट...! जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज की शादी की उलटी गिनती शुरू, वेनिस पहुंच रहे हाई-प्रोफाइल गेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम लागत में शुरू करें ये फूड बिजनेस, डिमांड ऐसी कि रोज होगी अच्छी कमाई
कम लागत में शुरू करें ये फूड बिजनेस, डिमांड ऐसी कि रोज होगी अच्छी कमाई
Sugar Import: महंगी चीनी पर बड़़ी खबर, सरकार का ये फैसला लगाएगा कीमतों पर लगाम
महंगी चीनी पर बड़़ी खबर, सरकार का ये फैसला लगाएगा कीमतों पर लगाम
Petrol Price: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पड़ोसी देश की जनता पर पड़ी महंगाई की मार
फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पड़ोसी देश की जनता पर पड़ी महंगाई की मार
TATA Sons AGM: स्थगित हुई टाटा संस की एजीएम, 100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा
TATA Sons AGM: स्थगित हुई टाटा संस की एजीएम, 100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget