एक्सप्लोरर

काउंटडाउन स्टार्ट...! जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज की शादी की उलटी गिनती शुरू, वेनिस पहुंच रहे हाई-प्रोफाइल गेस्ट

 Jeff Bezos and Lauren Sánchez Wedding: जेफ बेजोस शनिवार 28 जून को मंगेतर लॉरेन सांचेज के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इस हाई प्रोफाइल वेडिंग में तमाम बड़े-बड़े हस्ती शामिल होने वाले हैं.

 Jeff Bezos and Lauren Sánchez Wedding: अरबपति कारोबारी और अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और पेशे से पत्रकार रह चुकीं लॉरेन सांचेज इस वीकेंड इटली के वेनिस में शादी करने जा रहे हैं. शादी के जश्न की शुरुआत हो चुकी है. दोनों शनिवार को सैन जियोर्जियो मैगीगोर द्वीप में शादी करने जा रहे हैं. इसके बाद आर्सेनेल में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी, जिसमें मशहूर गायक एंड्रिया बोसेली के बेटे माटेओ बोसेली के परफॉर्म करने की बात कही जा रही है. 

शादी में इतने का आएगा खर्च 

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस शादी में लगभग 200 हाई प्रोफाइल गेस्ट शामिल होने वाले हैं. इनमें ओपरा विनफ्रे, लियोनार्डो डिकैप्रियो, ऑरलैंडो ब्लूम, किम कार्दशियन और टॉम ब्रैडी जैसी हस्तियां शामिल हैं.

वेनिस में प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए इनके आने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जिनके स्वागत के लिए 92 प्राइवेट जेट से लेकर 30 वॉटर टैक्सियों की व्यवस्था की गई है. इन जेट्स से मेहमानों को लाने का इंतजाम किया गया है. फिर ये वॉटर टैक्सी में सवार होकर वेडिंग वेन्यू तक पहुंचेंगे. इनके ठहरने के लिए सेंट रेजिस, होटल डेनियली, बेलमंड सिप्रियानी, ग्रिट्टी पैलेस जैसे सुपर लग्जरी होटल्स बुक कराए गए हैं. 

इस शादी में 40 से 48 मिलियन यूरो यानी कि 55.69 मिलियन डॉलर का खर्च आने वाला है, जो भारतीय करेंसी में करीब 5,000 करोड़ रुपये के बराबर है. इसमें रविवार 22 जून को मेहमानों के लिए रखी गई सुपरयॉट फोम पार्टी में हुए 500 मिलियन डॉलर का खर्च भी शामिल है. बताया जा रहा है कि यह सदी की सबसे महंगी शादी है. 

शादी से वेनिस को ऐसे होगा फायदा

इस शादी की सबसे अच्छी बात यह है कि मेहमानों से गिफ्ट के बजाय डोनेशन के लिए कहा गया है, जो आने वाले समय में वेनिस की भलाई के काम आएगी. उन्होंने खुद भी यूनेस्को वेनिस ऑफिस, कोरिला (पर्यावरण शोध संस्था) और वेनिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को 3 मिलियन यूरो यानी कि करीब 27 करोड़ रुपये दान में भी दिए हैं. इतना ही नहीं, शादी की तैयारियों से जुड़ी 80 फीसदी चीजें भी लोकल वेंडर्स से खरीदी गई है. 

बेजोस की शादी को लेकर विरोध

हालांकि, इस बीच शादी को लेकर विवाद भी खड़ा हुआ. पर्यावरण कार्यकर्ताओं सहित यहां के कुछ लोगों का कहना था कि शहर की संस्कृति और पारिस्थितिकी पर इतनी बड़ी शादी का नेगेटिव असर पड़ेगा. इसके चलते लोग 'No Space for Bezos'के पोस्टर्स हाथ में लेकर सड़क पर उतर गए. लोगों की इस बात पर भी आपत्ति है कि बेजोस जैसे अमीर लोगों की शादी में शहर के सार्वजनिक स्थानों का निजीकरण हो रहा है.

लोगों की नाराजगी इस बात को लेकर है कि इस शादी के चलते शहर के कई इलाके बंद हो सकते है, जिसका खामियाजा यहां के स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ेगा. सेलेब्रिटीज के आने से नहरों और सड़कों पर भीड़ बढ़ गई है. स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि ऐसे में ग्राहक उन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और उन्हें नुकसान हो रहा है.

इन सबके मद्देनजर प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को भी ट्रेन स्टेशन से मार्च निकालने की योजना बनाई है. इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 
ऊपर से वेनिस पहले से पर्यटकों की बढ़ती संख्या के दबाव में है, जिससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. इस बीच, कार्यकर्ताओं ने यह तक कहा कि अगर आप वेनिस को किराए पर ले सकते हैं, तो टैक्स भी भर सकते हैं. बाद में बेजोस में तीन संस्थाओं को भारी रकम डोनेट कर इसका जवाब दे दिया. 

ये भी पढ़ें: 

वाह! कार्ड एक, फायदे अनेक- FASTag से अब कर पाएंगे चालान से लेकर पार्किंग तक का पेमेंट; इन सारे कामों में भी होगा इस्तेमाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget