एक्सप्लोरर

Jan Dhan Yojana: 10 साल में 53 करोड़ से ज्यादा खुले अकाउंट, कुल जमा 2 लाख करोड़ रुपये के पार

Jan Dhan Yojana: आज 28 अगस्त को जन धन योजना के 10 साल पूरे हो रहे हैं. इस अवसर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ज्यादातर जन धन अकाउंट महिलाओं और गांवों में रहने वालों के हैं.

Jan Dhan Yojana: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा है कि 10 साल पहले 28 अगस्त, 2014 को शुरू की गई प्रधानमंत्री जन धन योजना (Jan Dhan Yojana) पूरी तरह से सफल रही है. देश में इस समय 53.13 करोड़ जन धन अकाउंट (Jan Dhan Account) हैं. इनमें करीब 2.3 लाख करोड़ रुपये पड़े हुए हैं. वित्त मंत्री ने बताया कि उनमें से करीब 80 फीसदी अकाउंट एक्टिव हैं. साथ ही अगस्त, 2024 तक ऐसे अकाउंट का औसत बैलेंस बढ़कर 4,352 रुपये हो गया, जो मार्च 2015 में महज 1,065 रुपये था. निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि इस वित्त वर्ष में करीब 3 करोड़ जन धन अकाउंट खोले जाएंगे.

आज प्रधानमंत्री जन धन योजना की 10वीं वर्षगांठ

प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) की 10वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस योजना ने कोविड महामारी के दौरान सरकार की बड़ी मदद की. इससे महिलाओं को भी जबरदस्त फायदा हुआ है. इन अकाउंट में जीरो बैलेंस और मिनिमम बैलेंस रखने की कोई बाध्यता नहीं है. इसके बावजूद सिर्फ 8.4 फीसदी अकाउंट में ही जीरो बैलेंस है. इस योजना ने गांवों और कस्बों में रहने वालों को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाया है. लगभग 66.6 फीसदी जन धन अकाउंट इन्हीं इलाकों में खुले हुए हैं. 

53.13 करोड़ खातों में से 29.56 करोड़ अकाउंट महिलाओं के 

वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) के अनुसार, 14 अगस्त, 2024 तक 53.13 करोड़ खातों में महिलाओं के लगभग 55.6 फीसदी (29.56 करोड़) अकाउंट हैं. देश के लगभग 99.95 फीसदी गांवों से 5 किमी के दायरे में बैंक ब्रांच, एटीएम, बैंकिंग कोरस्पोंडेंट्स और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक सहित कोई न कोई टचप्वाइंट के माध्यम से बैंकिंग सर्विसेज उपलब्ध हैं. देश में 1.73 अरब से अधिक ऑपरेटिव करेंट अकाउंट और सेविंग अकाउंट हैं. इनमें से 53 करोड़ से ज्यादा जन धन अकाउंट हैं. 

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से करोड़ों लोगों को दी गई राहत 

निर्मला सीतारमण ने बताया कि 20 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana) के तहत 436 रुपये के सालाना प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस दिया गया है. साथ ही लगभग 45 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana) 20 रुपये प्रीमियम पर 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा दिया गया है. अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में भी 6.8 करोड़ लोग जुड़े हुए हैं. स्टैंड अप इंडिया स्कीम (Stand Up India Scheme) के तहत 53,609 करोड़ रुपये के 236,000 लोन मंजूर किए गए हैं. प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (Pradhan Mantri SVANidhi) से 65 लाख से ज्यादा स्ट्रीट वेंडर्स को 12,630 करोड़ रुपये का कर्ज मिला है.

ये भी पढ़ें 

Unified Pension Scheme: वापस नहीं ली जाएगी यूनिफाइड पेंशन स्कीम, ट्रेड यूनियन के विरोध पर आ गया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget