एक्सप्लोरर

Jan Dhan Account: खुशखबरी! जनधन खाताधारकों को मिलेंगे हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं फायदा?

Jan Dhan Account Open Online: अगर आपने भी ये खाता खुलवा रखा है तो आप किसी भी सरकारी योजना (Government scheme) का फायदा आसानी से उठा सकते हैं.

Jan Dhan Yojana: केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से जनधन खाते की सुविधा को शुरू किया गया था. अगर आपने भी ये खाता खुलवा रखा है तो आप किसी भी सरकारी योजना (Government scheme) का फायदा आसानी से उठा सकते हैं. सरकार जिन भी स्कीम के तहत सीधे पैसा जनता के खाते में जमा करते हैं उन सभी स्कीम का पैसा सबसे पहले जनधन खातों (jandhan khata) में ही ट्रांसफर किया जाता है. 

जनधन खाताधारकों को मिलते हैं 3000
आज हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में बताएंगे, जिसके तहत सरकार जनधन खाताधारकों को पूरे 3000 रुपये प्रति माह ट्रांसफर करती है. इस सरकारी स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है. इस योजना के तहत मिलने वाले पैसों को पेंशन के रूप में दिया जाता है. इस स्कीम का फायदा जनधन अकाउंट होल्डर को भी मिलता है.

सालाना मिलेंगे 36000 रुपये
केंद्र सरकार की मानधन योजना में 18 साल से लेकर 40 साल तक का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है. जब कोई व्यक्ति 60 साल का हो जाता है तब उसको इस स्कीम का पैसा ट्रांसफर किया जाता है. इसमें सालाना 36000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं. 

किन लोगों को मिलता है फायदा?
इस स्कीम का फायदा असंगठित सेक्टर में काम करने वाले लोगों को मिलता है. स्ट्रीट वेंडर, मिड-डे मील वर्कर, हेड लोडर, ईंट भट्ठा मजदूर, मोची, कूड़ा बीनने वाले, घरेलू कामगार, धोबी, रिक्शा चालक, भूमिहीन मजदूर इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा अगर आपकी मंथली इनकम 15000 रुपये से कम होगी तब ही आप इसका फायदा ले सकते हैं. 

किन डॉक्युमेंट की होगी जरूरत
इस स्कीम का फायदा लेने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए. इसके अलावा आपका जनधन अकाउंट होना भी जरूरी है. आप अपने सेविंग्स अकाउंट की डिटेल्स भी जमा करनी होगी.

कितना देना होगा प्रीमियम
इस योजना के तहत अलग-अलग उम्र के हिसाब से हर महीने 55 रुपये से 200 रुपये का योगदान करना होता है. अगर आप इस योजना से 18 साल की उम्र में जुड़ते हैं तो आपको हर महीने 55 रुपये देने होंगे. 30 साल वालों को 100 रुपये और 40 साल वालों को 200 रुपये देना होगा. इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपके आपके सेविंग बैंक अकाउंट या जनधन अकाउंट का आईएफएस कोर्ड की जरूरत होगी. इसके अलावा आपके पास आधार कार्ड और एक वैध मोबाइल नंबर होना चाहिए.

कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
इस स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO की वेबसाइट पर जाकर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC का पता करना होगा. इसके बाद वहां आधार कार्ड और बचत खाता या जनधन खाता जो भी हो उसकी जानकारी IFSCकोड के साथ देनी होगी. प्रूफ के तौर पर पासबुक, चेकबुक या बैंक स्टेटमेंट दिखा सकते हैं. खाता खोलते समय ही नॉमिनी का नाम भी दर्ज करा सकते हैं. 

आपकी डिटेल कंप्यूटर में दर्ज होते ही आपको अपने मासिक योगदान की जानकारी मिल जाएगी. इसके बाद शुरुआती योगदान कैश में देना होगा. खाता खुलने के बाद आपको श्रम योगी कार्ड मिल जाएगा. एलआईसी की शाखा, राज्य कर्मचारी बीमा निगम (ईएसआईसी), ईपीएफओ या केंद्र और राज्य सरकार के लेबर ऑफिस में भी जाकर आवेदन किया जा सकता है. कुछ राज्यों में लेबर डिपार्टमेंट खुद रजिस्ट्रेशन अभियान चला रहे हैं.

यह भी पढ़ें:
Edible Oil Price: अच्छी खबर! खाने का तेल होगा सस्ता, केंद्र सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम, जानें कितनी कम हो जाएगी कीमत?

Inflation Rate: क्या आगे और बढ़ेगी महंगाई या कम होंगे खाने के सामान के रेट्स? जानें क्या बोले RBI Governor...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget