एक्सप्लोरर

Jamshedji Tata: बुरी तरह फेल होने के बाद बंद करनी पड़ी थी टाटा ग्रुप की पहली कंपनी, जमशेदजी टाटा के साथ हुई थी साजिश

Tata Group: टाटा ग्रुप के जनक जमशेदजी टाटा ने अंग्रेजों को चुनौती देने के लिए इस कंपनी को शुरू किया था. मगर, उन्हें अंग्रेजी सरकार का विरोध झेलना पड़ा. कई भारतीय कारोबारियों ने भी उनका साथ नहीं दिया.

Tata Group: टाटा ग्रुप आज नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक बनाने वाला कारोबारी समूह है. टाटा ग्रुप ने अपनी यात्रा के दौरान कई इतिहास भी रचे हैं. ग्रुप की कंपनियां आज पूरी दुनिया में अपना कारोबार जमा चुकी हैं. मगर, इस ग्रुप की शुरुआत एक बड़ी असफलता से हुई थी. टाटा ग्रुप के जनक माने जाने वाले जमशेदजी टाटा (Jamshedji Tata) को अपनी पहली कंपनी बंद करनी पड़ी थी. इस कंपनी का नाम टाटा शिपिंग लाइन (Tata Shipping Line) था. 

जमशेदजी टाटा के ऊपर लिखी गई किताब से हुआ खुलासा 

टाटा ग्रुप के दो पुराने कर्मचारियों आर गोपालकृष्णन (R Gopalakrishnan) और हरीश भट्ट (Harish Bhat) द्वारा जमशेदजी टाटा के ऊपर लिखी गई किताब (Jamsetji Tata - Powerful Learnings For Corporate Success) में यह रोचक जानकारी सामने आई है. उन्होंने लिखा है कि जमशेदजी टाटा कठिन निर्णय लेने से कभी पीछे नहीं हटते थे. वह घाटे में बिजनेस न चलाकर नई संभावनाएं तलाशने में विश्वास रखते थे. टाटा शिपिंग लाइन को बंद करना भी ऐसा ही निर्णय था. यह टाटा नाम से शुरू की गई पहली कंपनी थी.

इंग्लिश पीएंडओ को टक्कर देने के लिए टाटा शिपिंग लाइन को शुरू किया

जमशेदजी टाटा ने इंग्लिश पीएंडओ (English P.&O.) की टक्कर में टाटा शिपिंग लाइन को शुरू किया था. इंग्लिश पीएंडओ का 1880 और 1890 में दबदबा था. इसे तत्कालीन ब्रिटिश भारतीय सरकार का समर्थन भी हासिल था. यह भारतीय कारोबारियों से ज्यादा पैसा वसूलती थी. वहीं, ब्रिटिश और यहूदी कंपनियों को राहत देती थी. इसका असर जमशेदजी टाटा के टेक्सटाइल बिजनेस पर पड़ रहा था. ऐसे में वह जापान गए और वहां की सबसे बड़ी शिपिंग लाइन निपॉन यूसेन काईशा (Nippon Yusen Kaisha) से समझौता कर लिया. 

टाटा शिपिंग लाइन के खिलाफ अफवाहें फैलाई गईं और घटा दिए रेट 

इसके बाद उन्होंने एनी बैरो (Annie Barrow) नाम के ब्रिटिश शिप को 1050 पाउंड प्रति महीने के किराए पर ले लिया. यह टाटा शिपिंग लाइन का पहला शिप बना. इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने लिंडीजफर्ने (Lindisfarne) नाम के शिप को भी अपने साथ जोड़ लिया. उन्हें उम्मीद थी कि अब टेक्सटाइल इंडस्ट्री को प्रति टन 19 रुपये के बजाय 12 रुपये चार्ज देना पड़ेगा. मगर, इंग्लिश पीएंडओ ने उन्हें बड़ा झटका देते हुए रेट 1.8 रुपये प्रति टन कर दिए. साथ ही टाटा के शिप का इस्तेमाल न करने वाले कुछ मर्चेंट को फ्री शिपिंग का लालच भी दिया गया. लिंडीजफर्ने के खराब शिप होने की अफवाह भी फैलाई गई.  

भारतीय कारोबारियों ने भी नहीं दिया जमशेदजी टाटा का साथ

इसके चलते जमशेदजी टाटा से भारतीय मर्चेंट दूरी बनाने लगे. जमशेदजी ने उन्हें चेतावनी दी कि अगर टाटा शिपिंग लाइन बंद हुई तो उन्हें आगे जाकर बहुत ज्यादा रेट देने पड़ेंगे. उन्हें इस शिपिंग लाइन के चलते 1 लाख रुपये से भी ज्यादा का घाटा हो गया. इसके साथ ही टाटा शिपिंग लाइन इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए बंद हो गई. इसके अलावा उनके द्वारा शुरू की गई एम्प्रेस मिल्स (Empress Mills), स्वदेशी मिल्स (Svadeshi Mills), अहमदाबाद एडवांस मिल्स (Ahmedabad Advance Mills), टाटा स्टील (Tata Steel) और टाटा पावर (Tata Power) ने सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं. बस वह टाटा लाइन को सफल नहीं कर पाए.

ये भी पढ़ें 

Interest Rate: ब्याज दरें कम होंगी या ज्यादा, जानिए क्या करने जा रहा है रिजर्व बैंक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol- Diesel Price: पेट्रोल 35 पैसे सस्ता, डीजल 5 रुपए 71 पैसे महंगा, सरकार का फैसला, नया रेट जानें
Petrol- Diesel Price: पेट्रोल 35 पैसे सस्ता, डीजल 5 रुपए 71 पैसे महंगा, सरकार का फैसला, नया रेट जानें
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
Fuel Price Hike: बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget