एक्सप्लोरर

Interest Rate: ब्याज दरें कम होंगी या ज्यादा, जानिए क्या करने जा रहा है रिजर्व बैंक 

Reserve Bank of India: आरबीआई मौद्रिक नीति समिति की बैठक 6 से 8 अगस्त के बीच होगी. विशेषज्ञों का मानना है कि आरबीआई फिलहाल महंगाई दर और फेड रिजर्व के फैसले का इंतजार कर रहा है.

Reserve Bank of India: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने फरवरी, 2023 से ही देश में ब्याज दरों को स्थिर रखा हुआ है. अब आरबीआई मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) की बैठक 6 से 8 अगस्त के बीच होने वाली है. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) गुरुवार, 8 अगस्त को बैठक के परिणाम की घोषणा करेंगे. इस बैठक में लोगों की सबसे ज्यादा नजर रेपो रेट (Repo Rate) पर रहने वाली है. आरबीआई ने लगभग डेढ़ साल से रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर स्थिर रखा हुआ है. ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है.

यूएस फेडरल रिजर्व ने भी ब्याज दरों को स्थिर रखा

विशेषज्ञों के अनुसार, आरबीआई ब्याज दरें घटाने से फिलहाल कुछ और समय इंतजार करना चाहता है. महंगाई दर के बढ़ने की आशंका के चलते फिलहाल आरबीआई रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं चाहता है. फिलहाल यूएस फेडरल रिजर्व ने भी ब्याज दरों को स्थिर ही रखा हुआ है. फेड रिजर्व ने भविष्य में ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए हैं. ऐसे में आरबीआई भी इस बार की मोनेट्री पॉलिसी कमेटी बैठक में वेट एंड वाच की स्थिति को बरकरार रख सकता है. 

महंगाई दर के नीचे जाने का चल रहा इंतजार 

देश की आर्थिक विकास दर भी सही गति पकड़े हुए है. ऐसे में आरबीआई रेपो रेट से छेड़छाड़ का जोखिम उठाने से बचेगा. केंद्रीय बैंक ने फरवरी, 2023 में रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया था. इसके बाद 7 बार से इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. फिलहाल महंगाई दर भी 5.1 फीसदी पर बनी हुई है. इसके आगे नीचे आने की उम्मीद जताई जा रही है. यदि महंगाई में कमी आती है तो आरबीआई भी ब्याज दरें कम करने पर विचार कर सकता है. 

दिसंबर में होने वाले बैठक में रेपो रेट में कटौती की उम्मीद

आरबीआई गवर्नर ने पिछली बैठक के बाद कहा था कि हम महंगाई को 4 फीसदी के आसपास रखना चाहते हैं. मानसून के बाद खाद्य महंगाई (Food Inflation) का आंकड़ा भी कमजोर पड़ सकता है. इस साल मौद्रिक नीति समिति की अगली दो बैठक अक्टूबर, 2024 और दिसंबर, 2024 में होने वाली हैं. उम्मीद जताई जा रही है. दिसंबर में होने वाले बैठक में रेपो रेट में कटौती की उम्मीद ज्यादा है.

ये भी पढ़ें 

Chinese Companies: 400 चाइनीज कंपनियों पर लटक रही तलवार, जल्द बैन लगा सकती है सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee vs Dollar: काम कर गया RBI का ब्रह्मास्त्र! डॉलर के आगे रुपये ने फिर लगाई दहाड़, 50 पैसा चढ़ गया भाव
Rupee vs Dollar: काम कर गया RBI का ब्रह्मास्त्र! डॉलर के आगे रुपये ने फिर लगाई दहाड़, 50 पैसा चढ़ गया भाव
Polymer Currency: भारत में प्लास्टिक नोट लाने की तैयारी में RBI, गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान
Polymer Currency: भारत में प्लास्टिक नोट लाने की तैयारी में RBI, गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान
Plastic Currency: जिन देशों में चलते हैं प्लास्टिक के नोट, वहां कितनी हो जाती है 500 रुपए की कीमत, देखें लिस्ट
जिन देशों में चलते हैं प्लास्टिक के नोट, वहां कितनी हो जाती है 500 रुपए की कीमत, देखें लिस्ट
RBI MPC Meeting 2026 Live: रिजर्व बैंक ने फिर किया ऐलान, रेपो रेट को 5.25% पर रखा बरकरार
LIVE: रिजर्व बैंक ने फिर किया ऐलान, रेपो रेट को 5.25% पर रखा बरकरार

वीडियोज

Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के साथ 5th जेनरेशन Su-57 बनाएगा रूस, पुतिन ने खुद किया ऐलान, PAK पर बोले- मैं नहीं मानता कि वो चीन का....
भारत के साथ 5th जेनरेशन Su-57 बनाएगा रूस, पुतिन ने खुद किया ऐलान, PAK पर बोले- मैं नहीं मानता कि वो चीन का....
DMK-Congress में अनबन के बीच INDIA अलायंस पर उद्धव ठाकरे ले सकते हैं बड़ा फैसला, इस बयान से मिले संकेत
DMK-Congress में अनबन के बीच INDIA अलायंस पर उद्धव ठाकरे ले सकते हैं बड़ा फैसला, इस बयान से मिले संकेत
Modi Cabinet Reshuffle: राज्यसभा में टिकट कटे, जिम्मेदारियां बदलीं... क्या अब मोदी सरकार में होगा बड़ा फेरबदल?
राज्यसभा में टिकट कटे, जिम्मेदारियां बदलीं... क्या अब मोदी सरकार में होगा बड़ा फेरबदल?
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
Peddi Box Office Day 1: ‘पेद्दी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, बनी जाह्नवी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
‘पेद्दी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, बनी जाह्नवी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
कितने रुपये की आती है सिरोही नस्ल की बकरी? फार्म में लाने के बाद लाखों का होगा फायदा
कितने रुपये की आती है सिरोही नस्ल की बकरी? फार्म में लाने के बाद लाखों का होगा फायदा
Children's Screen Time: पीएम ने बताए स्क्रीन टाइम से जुड़े ये 4 रूल्स, हर बच्चे के पैरेंट्स को करने चाहिए फॉलो
पीएम ने बताए स्क्रीन टाइम से जुड़े ये 4 रूल्स, हर बच्चे के पैरेंट्स को करने चाहिए फॉलो
Embed widget