एक्सप्लोरर

Tata Motors: काफी सस्ती होने वाली है रेंज रोवर, प्रीमियम कार को देश में ही बनाएगी टाटा मोटर्स

Jaguar Land Rover: जगुआर लैंड रोवर अपने इतिहास में पहली बार ब्रिटेन के बाहर प्रोडक्शन शुरू करेगी. पिछले साल जेएलआर ने भारत में 4,436 कारें बेचीं हैं. कंपनी की सेल्स में लगभग 81 फीसदी का उछाल आया है.

Jaguar Land Rover: टाटा मोटर्स (Tata Motors) के स्वामित्व वाले ब्रिटिश ऑटोमोबाइल ब्रांड जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) ने पहली बार ब्रिटेन से बाहर निकलने का फैसला किया है. कंपनी की चाहती कार रेंज रोवर (Range Rover) अब भारत में ही बनेगी. अभी तक रेंज रोवर को ब्रिटेन में ही बनाकर पूरी दुनिया में एक्सपोर्ट किया जाता है. इस वजह से टाटा मोटर्स का मालिकाना हक होने के बावजूद यह कार भारत में महंगी पड़ती है. अब देश में ही प्रोडक्शन शुरू हो जाने से इसके रेट में भारी कमी आ जाएगी. ऐसा बताया जा रहा है कि रेंज रोवर की कीमत लगभग 20 फीसदी कम हो जाएगी. 

15 से 90 लाख रुपये तक सस्ते हो जाएंगे मॉडल 

भारत में रेंज रोवर के मॉडल 68 लाख से शुरू होकर 4.5 करोड़ रुपये तक पड़ते हैं. यदि कीमतों में 20 फीसदी की कमी आती है तो यह मॉडल 15 से 90 लाख रुपये तक सस्ते हो जाएंगे. जगुआर लैंड रोवर के मुताबिक, वह पुणे प्लांट में रेंज रोवर के सभी मॉडल की असेंबली शुरू करेगी. इसके बाद कार की कीमतों में 18 से 22 फीसदी तक कमी आ सकती है. कंपनी ने बताया कि रेंज रोवर स्पोर्ट की डिलिवरी भी इसी साल अगस्त से शुरू हो सकती है. 

जगुआर लैंड रोवर पर लोगों का भरोसा होगा मजबूत

टाटा ग्रुप (Tata Group) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने कहा कि देश में ही प्रोडक्शन शुरू होने से जगुआर लैंड रोवर को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत होगा. यह हमारे लिए एक खास मौका है. हमें देश में ही रेंज रोवर सीरीज का प्रोडक्शन शुरू करने को लेकर गर्व महसूस हो रहा है. हमें पूरी उम्मीद है कि भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो जाने के बाद रेंज रोवर की सेल और बढ़ेगी. 

भारत में 81 फीसदी उछली जेएलआर की सेल 

जगुआर लैंड रोवर इंडिया के एमडी राजन अंबा ने बताया कि यह बड़ा कदम है. जेएलआर पहली बार ब्रिटेन से बाहर कहीं प्रोडक्शन शुरू करने जा रही है. कीमतें कम होने से हमें ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स तक पहुंचने में फायदा होगा. रेंज रोवर सीरीज लगभग 54 सालों से शानदार प्रदर्शन करती रही है. कंपनी के इस फैसले से पता चल रहा है कि भारत का मार्केट कितना तेजी से महंगी कारों को स्वीकार रहा है. पिछले वित्त वर्ष में जेएलआर ने भारत में 4,436 कारें बेचीं हैं. कंपनी की सेल्स में लगभग 81 फीसदी का उछाल आया है.

ये भी पढ़ें 

Ashneer Grover: अशनीर ग्रोवर को विदेश जाने के लिए देनी होगी 80 करोड़ रुपये की सिक्योरिटी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल के बाद खाने का तेल महंगा, भारत को क्यों चुकाने होंगे 1.75 ट्रिलियन? PM की अपील का नहीं दिखा असर
Food Inflation: पेट्रोल के बाद खाने का तेल महंगा, भारत को क्यों चुकाने होंगे 1.75 ट्रिलियन? PM की अपील का नहीं दिखा असर
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज
होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget