एक्सप्लोरर

ITR Filing: फॉर्म 16 के जरिए फाइल करना है आईटीआर, जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान

ITR Filing with Form-16: फॉर्म 16 के जरिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना चाहते हैं तो तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना आवश्यक है.

Form 16: वित्त वर्ष 2023-24 और असेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. बिना पेनाल्टी के आप 31 जुलाई 2024 तक आईटीआर फाइल कर सकते हैं. नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए आईटीआर फाइल करने के लिए फॉर्म 16 होना आवश्यक है. फॉर्म 16 एंप्लायर यानी नियोक्ता द्वारा जारी किया जाता है. इसके जरिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना आसान हो जाता है.

15 जून तक फॉर्म 16 जारी करना है जरूरी

कंपनी द्वारा जारी किए जाने वाले फॉर्म-16 में करदाताओं की ग्रॉस इनकम के साथ-साथ, नेट इनकम, इनकम से काटे गए टीडीएस के बारे में जानकारी दर्ज होती है. ऐसे में इस फॉर्म के जरिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना बेहद आसान हो जाता है. आयकर विभाग के नियमों के मुताबिक हर कंपनी को अपने कर्मचारियों को 15 जून 2024 तक फॉर्म-16 जारी कर देना आवश्यक है. ज्यादातर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को फॉर्म 16 जारी कर दिया है. फॉर्म-16 में कुल दो पार्ट होते हैं. पार्ट A में तिमाही के आधार पर इनकम पर काटे गए टैक्स की जानकारी दर्ज होती है. ध्यान रखें कि कंपनी ने आपको फॉर्म-16 के दोनों पार्ट जारी किया हो. इसके साथ ही दोनों हिस्सों में TRACES लोगो लगा होना चाहिए जिससे उसकी  प्रामाणिकता सुनिश्चित हो पाती है.

वहीं पार्ट बी में उस वित्त वर्ष में टैक्सपेयर को कंपनी द्वारा मिली कुल सैलरी का लेखा जोखा होता है. इसके साथ ही इसमें डिडक्शन और छूट की जानकारी भी दर्ज होती है. इसके बाद आप यहां से नेट सैलरी का कैलकुलेशन करके अपनी टैक्स देनदारी को कैलकुलेट कर सकते हैं.

फॉर्म 16 का फॉर्म 26 एएस से करें मिलान

अगर आपको कंपनी द्वारा फॉर्म-16 जारी कर दिया गया है तो सबसे पहले इसका फॉर्म 26AS से मिलान करना आवश्यक है. अगर दोनों में दिए गए आंकड़ों में कुछ फर्क है तो आप इसकी जानकारी अपनी कंपनी को दें. इसके बाद नियोक्ता टीडीएस डेटा की जांच करके उसे ठीक करेगा. ऐसा न करने पर आपको बाद में इनकम टैक्स नोटिस भी मिल सकता है. फॉर्म 16 का फॉर्म 26 एएस की जानकारी मैच होने पर आप इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

Free Aadhaar Update: एक बार फिर बढ़ी फ्री में आधार अपडेट कराने की डेडलाइन, जानें क्या है नई तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI नहीं तो कार्ड पर 2% चार्ज लगा सकता है दुकानदार? RBI ने बताया
UPI नहीं तो कार्ड पर 2% चार्ज लगा सकता है दुकानदार? RBI ने बताया
सरकारी खजाने में बंपर इजाफा, कहां खर्च होता है आपकी जेब से निकला पैसा?
सरकारी खजाने में बंपर इजाफा, कहां खर्च होता है आपकी जेब से निकला पैसा?
दुनिया की टॉप 10 एयरलाइंस की लिस्ट जारी, आप किसकी फ्लाइट में करते हैं सफर?
दुनिया की टॉप 10 एयरलाइंस की लिस्ट जारी, आप किसकी फ्लाइट में करते हैं सफर?
महिलाओं के लिए खुशखबरी, अब हर रसोई में पहुंचेगी बर्तन धोने की मशीन, सस्ते हुए डिशवॉशर
महिलाओं के लिए खुशखबरी, अब हर रसोई में पहुंचेगी बर्तन धोने की मशीन, सस्ते हुए डिशवॉशर

वीडियोज

जीत के बाद ABP न्यूज पर Yash Dabas का पहला इंटरव्यू
ABVP के हाथ लगी DUSU की गद्दी
Mahadev & Sons: Rajji, Dheeraj और Narmada निकले कार में लाश ठिकाने लगाने! कौन है असली कातिल?
Bollywood News: कंगना का रामायण के लुक्स पर तंज? नितेश तिवारी की फिल्म पर उठे सवाल (19.09.2026)
Bigg Boss 20: Uditi Singh और Aasif Khan के Clash के बाद सवाल, क्या Uditi हैं ‘Bigg Boss Material’?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- 'ये याद रखना चाहिए कि...'
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- 'ये याद रखना चाहिए कि...'
भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'अगर सरकार...'
भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'अगर सरकार...'
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने थिएटर्स में कमाए थे 200 करोड़ से ज्यादा
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने कमाए 200 करोड़ से ज्यादा
काजल राघवानी को देखने के लिए बेकाबू भीड़, गाड़ी पर किया हमला, पत्थरबाजी में टूटे शीशे
काजल राघवानी को देखने के लिए बेकाबू भीड़, गाड़ी पर किया हमला, पत्थरबाजी में टूटे शीशे
बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट
बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट
'ये विजय परिषद की राष्ट्र..., ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई
'ये विजय परिषद की राष्ट्र..., ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई
DUSU चुनाव रिजल्ट के बाद क्यों निशाने पर आए राहुल गांधी? समझें
DUSU चुनाव रिजल्ट के बाद क्यों निशाने पर आए राहुल गांधी? समझें
Embed widget