एक्सप्लोरर

ITR Refund Status: आईटीआर फाइल करने के बाद है रिफंड का इंतजार? जानिए स्टेटस चेक करने का ऑनलाइन प्रोसेस

ITR Refund Status: इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के बाद आपको अभी तक रिफंड प्राप्त नहीं हुआ है तो हम आपको स्टेटस चेक करने के आसान प्रोसेस के बारे में बता रहे हैं.

ITR Refund: असेसमेंट ईयर 2023-24 और वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बिना पेनाल्टी के इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की डेडलाइन 31 जुलाई को खत्म हो गई है. डेडलाइन खत्म होने तक देशभर में 6.5 करोड़ से अधिक टैक्सपेयर्स से रिटर्न दाखिल किया है. आईटीआर फाइल करने के बाद कई लोगों को उनका रिफंड प्राप्त हो गया है, लेकिन बहुत से लोगों को अभी भी इंतजार है. ध्यान रखें कि आपको रिफंड तभी प्राप्त होगा जब आपने आईटीआर के ई-वेरिफिकेशन के प्रोसेस को पूरा कर दिया है. अगर इस काम को पूरा नहीं करते हैं 120 दिन के बाद आपके रिटर्न को इनवैलिड कर दिया जाएगा.

कितने दिन में मिल जाएगा रिफंड-

आमतौर पर लोगों का सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि रिफंड प्राप्त करने में कितना वक्त लगेगा. इस सवाल का जवाब देने से पहले हम आपको बता रहे हैं कि किन लोगों को रिफंड के पैसे मिलेंगे. जिन लोगों ने पूरे साल टीडीएस या एडवांस टैक्स टैक्स स्लैब के अनुसार ज्यादा पैसे जमा किए हैं, उन सभी लोगों को रिफंड प्राप्त होगा. पहले रिफंड मिलने में महीनों का वक्त लगता था, लेकिन अब यह घटकर 20 से 45 दिन हो गया है. कुछ मामलों में तो टैक्सपेयर्स को केवल 10 दिन से 14 दिन के भीतर रिफंड प्राप्त हो गया है. अगर आपको भी अपने आईटीआर रिफंड का इंतजार है तो हम आपको इसका स्टेटस चेक करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस के बारे में बता रहे हैं.

रिफंड स्टेटस कैसे चेक करें-

  • इसके लिए सबसे पहले इनकम टैक्स इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.
  • यहां आपना लॉगिन यूजर आईडी (PAN Number) और पासवर्ड दर्ज करें.
  • इसके बाद आपको View Returns या फॉर्म विकल्प को चुनें.
  • नीचे ड्रॉप डाउन करके Income Tax Returns के ऑप्शन को चुनें.
  • इसके बाद असेसमेंट ईयर दर्ज करें और सब्मिट कर दें.
  • आगे अपना आईटीआर acknowledgment number दर्ज करें.
  • इसके बाद कुछ ही मिनटों में आपको अपना आईटीआर रिफंड स्टेटस दिखने लगेगा.

NSDL वेबसाइट पर कैसे चेक करें रिफंड स्टेटस-

  • आप tin.tin.nsdl.com/oltas/refundstatuslogin.html  पर विजिट करें.
  • इसके बाद अपना पैन नंबर, असेसमेंट ईयर और कैप्चा कोड डालें और Proceed पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपके सामने तुरंत ही आईटीआर रिफंड स्टेटस दिखने लगेगा.

ये भी पढ़ें-

TVS Supply Chain Solutions IPO: इस दिन खुल रहा टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड समेत सभी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget