एक्सप्लोरर

Income Tax Return: पहली बार फाइल करने जा रहे हैं आईटीआर तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी परेशानी

Income Tax Return: अगर आप पहली बार आईटीआर फाइल करने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. इससे बाद में आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

ITR Filing: इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) दाखिल करने की आखिरी तारीख करीब आ रही है. ऐसे में अगर आप वित्त वर्ष 2022-23 और असेसमेंट ईयर 2023-24 में बिना पेनाल्टी के आईटीआर दाखिल करना चाहते हैं तो 31 जुलाई, 2023 तक इस काम को कर लें. नौकरीपेशा व्यक्ति से लेकर फ्रीलांसर और बिजनेस करने वाले सभी लोगों के लिए आईटीआर फाइल करना जरूरी है. अगर आप पहली बार इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

कौन से दस्तावेज की पड़ेगी जरूरत

आईटीआर फाइल करने से पहले इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आप कौन सी टैक्स रिजीम चुन रहे हैं. भारत में फिलहाल दो तरह की टैक्स रिजीम है. पहला ओल्ड टैक्स रिजीम (Old Tax Regime) है और फिर न्यू टैक्स रिजीम (New Tax Regime) . ऐसे में अपनी जरूरत के हिसाब से टैक्स रिजीम का चुनाव करें. इसके अलावा आईटीआर फाइल करते वक्त जिन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी उसमें पर्सनल डीटेल्स, टैक्स स्टेटमेंट, निवेश और इनकम प्रूफ (Income Proof) की जरूरत पड़ेगी. इसके साथ ही आपको कंपनी का फॉर्म 16, फॉर्म 26AS, पैन कार्ड, आधार कार्ड और एनुअल इन्फॉर्मेशन स्टेटमेंट की भी जरूरत पड़ेगी. अगर आपने कोई लोन ले रखा है तो उसका इंटरेस्ट सर्टिफिकेट की भी जरूरत आपको पड़ेगी.

कौन सा आईटीआर फॉर्म चुनें?

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट अलग-अलग कैटेगरी के लोगों के लिए कई तरह का आईटीआर फॉर्म जारी करता है. आईटी डिपार्टमेंट ITR-1, ITR-2, ITR-3 और ITR-4 में से कोई भी फॉर्म आप अपनी इनकम के हिसाब से चुन सकते हैं.

आईटीआर वेरिफिकेशन जरूर करें

पहली बार आईटीआर दाखिल करने वाले लोग अक्सर इसका वेरिफिकेशन नहीं करते हैं. यह एक बहुत बड़ी गलती साबित हो सकती है. बिना वेरिफिकेशन के आईटीआर को पूरा नहीं माना जाता है. अगर आप इस काम को आईटीआर फाइल करने के 30 दिन के भीतर नहीं करते हैं तो इस आईटीआर को अमान्य माना जाएगा. ध्यान रखें कि अगर आप 31 जुलाई, 2023 तक आईटीआर फाइल करने का काम नहीं करते हैं तो आपको 1 अगस्त, 2023 से 1,000 या 5,000 रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा. 5 लाख रुपये से नीचे इनकम वाले लोगों को 1,000 रुपये और 5 लाख रुपये से अधिक इनकम वाले लोगों को 5,000 रुपये बतौर जुर्माना देकर आईटीआर फाइल करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें-

Bank FD vs NSC: बैंक एफडी या एनएससी स्कीम में कहां मिल रहा ज्यादा ब्याज? यहां समझें पूरा हिसाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget