एक्सप्लोरर

Income Tax Return: क्या इस बार बढ़ेगी रिटर्न भरने की डेडलाइन? सरकार ने साफ-साफ कह दी ये बात

ITR Filing Deadine: इनकम टैक्स रिटर्न भरने की डेडलाइन अब बहुत नजदीक आ चुकी है. टैक्सपेयर्स के पास चालू असेसमेंट ईयर का रिटर्न भरने के लिए सिर्फ 2 सप्ताह का समय है...

असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की प्रक्रिया जोर-शोर से चल रही है. हर रोज लाखों टैक्सपेयर अपना रिटर्न फाइल कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इनकम टैक्स रिटर्न की प्रोसेसिंग शुरू कर दी है और टैक्सपेयर्स को रिफंड के पैसे भी भेजे जाने लगे हैं.

अभी ये आंकड़ा दिखा रहा है डैशबोर्ड

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध डैशबोर्ड के अनुसार, अब तक 11.30 करोड़ से ज्यादा इंडिविजुअल यूजर्स ने अपना जरिस्ट्रेशन कराया है. वहीं अब तक करीब 2.50 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किए जा चुके हैं. इनमें से करीब 2.28 करोड़ रिटर्न को वेरिफाई कराया जा चुका है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अब तक फाइल किए गए कुल रिटर्न में से 1.02 करोड़ रिटर्न को प्रोसेस कर दिया है.

अब सिर्फ 2 सप्ताह का समय बाकी

पिछले वित्त वर्ष के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की डेडलाइन में अब बहुत समय नहीं बचा है. वित्त वर्ष 2022-23 यानी असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की डेडलाइन 31 जुलाई 2023 है. इसका मतलब हुआ कि आपके पास रिटर्न फाइल करने के लिए अब सिर्फ 2 सप्ताह का समय बचा है. रिटर्न भरते समय एक बात का जरूर ध्यान रखें कि रिटर्न फाइल करने के बाद वेरिफाई करना जरूरी होता है. बिना वेरिफिकेशन के रिटर्न को अमान्य बता दिया जाता है.

बढ़ रही है रिटर्न भरने वालों की संख्या

चूंकि डेडलाइन नजदीक आ गई है, इस कारण रिटर्न फाइल करने वाले टैक्सपेयर की संख्या बढ़ती जा रही है. बहुत सारे लोग जरूरी काम को भी टालते रहते हैं और ऐसा इनकम टैक्स रिटर्न के मामले में भी देखने को मिलता है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट बार-बार टैक्सपेयर्स को आगाह कर रहा है कि डेडलाइन का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना रिटर्न फाइल कर दें.

राजस्व सचिव ने दी ये काम ही सलाह

अगर आपने भी अभी तक रिटर्न फाइल नहीं किया है और डेडलाइन बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको बता दें कि ऐसा होने चांस बहुत कम हैं. सरकार ने पिछली बार भी रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन नहीं बढ़ाई थी. इस बार भी डेडलाइन बढ़ने के संकेत नहीं मिल रहे हैं. बिजनेस टुडे की एक हालिया खबर में तो राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा के हवाले से बताया गया है कि इस संबंध में कोई प्रस्ताव नहीं है. बकौल मल्होत्रा, इनकम टैक्स रिटर्न भरने की डेडलाइन बढ़ाने के संबंध में फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है. मेरी सलाह है कि सभी टैक्सपेयर पहले ही रिटर्न फाइल कर दें.

ये भी पढ़ें: नई कंपनियों को पैसे देने में सबसे आगे हैं शार्क टैंक इंडिया के ये तीन जज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या मतलब! 23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
Blinkit से लेकर Zepto तक, आपको 10 मिनट में डिलीवरी करने वालों की खुल रही पोल
Blinkit से लेकर Zepto तक, आपको 10 मिनट में डिलीवरी करने वालों की खुल रही पोल
नोएल टाटा से मतभेद और बोर्ड में असहमति, क्यों चंद्रशेखरन को छोड़ना पड़ा पद?
नोएल टाटा से मतभेद और बोर्ड में असहमति, क्यों चंद्रशेखरन को छोड़ना पड़ा पद?
100 नए शहर, स्कूल, अस्पताल और हजारों हाईवे, 10 परिवारों की दौलत मिलाकर देश में क्या-क्या बन सकता है?
100 नए शहर, स्कूल, अस्पताल और हजारों हाईवे, 10 परिवारों की दौलत मिलाकर देश में क्या-क्या बन सकता है?

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget